इसरो गगनयान मिशन अंतरिक्ष में इस विशेष सालगिरह पर होगा साकार
इसरो गगनयान मिशन : इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन यानी इसरो अपने गगनयान मिशन को लेकर बेहद उत्साहित और तैयार है| अपने प्रसिद्द चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग का एलान करने के बाद उसने अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन की घोषणा कर दी है| इस भावी मिशन में कुल 3 अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे|
इसरो गगनयान मिशन : रिपोर्ट्स के मुताबिक ……..
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मिशन का नाम गगनयान तय किया गया है| केंद्रीय परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष यान राज्य मंत्री डॉ जीतेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि साल 2022 जब देश की आज़ादी को 75 साल पूरे हो जायेंगे तो इस विशेष सालगिरह पर इस स्पेस मिशन को लांच किया जायेगा| इस मिशन के लिए एक विशेष सेल बनाई गई है जो इसकी तैयारी और निगरानी करेगा|
ममता बनर्जी के खिलाफ डॉक्टर हुए एक , मिलकर लिया बड़ा विद्रोही कदम !
चंद्रयान- 2 15 जुलाई 2019 यानी परसो लांच होगा और स्पेस में कुछ समय बीतने के बाद यह सितम्बर के महीने में लैंड करेगा| चंद्रयान 2 मिशन की कुल लागत करीब 800 करोड़ रुपये है जो कि उसके उपग्रह भाग पर अधिक खर्च हुआ है| चंद्रयान 2 धरती पर 15 दिनों तक चलेगा| यह अवधि एक चंद्र दिन के बराबर है| इसरो प्रमुख डॉ सिवन ने कहा कि भारत को अब खुद का स्पेस स्टेशन मिलने जा रहा है जिससे स्पेस ऑपरेशन्स में कार्य और सुगम एवं सफल होगा|
गगनयान मिशन के बाद ही भारत स्पेस स्टेशन की प्रेजेंटेशन इसरो भारत सरकार को देगा| यह अंतरिक्ष स्टेशन 20 टन का द्रव्यमान ले जाने में क्षमता रखेगा| अंतरिक्ष यात्री कुल 15-20 दिनों तक वहां रह पाएंगे| इस मिशन की सफलता की साथ ही भविष्य में इसरो चंद्रमा पर एक मानवयुक्त मिशन भेजने के बाद अंतराष्ट्रीय पटल पर चीन , रूस , अमेरिका जैसे देशों की लीग में शामिल हो जायेगा और एक स्पेस शक्ति राष्ट्र के तौर पर उभरेगा|
एससीओ शिखर सम्मलेन 2019 के लिए पीएम मोदी पहुँचे बिश्केक , नहीं होगी इस देश से वार्ता

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

