ओडिशा में मोदी जी ने कहा 36 महीने बाद फिर वापस आऊँगा
मौका था ओडिशा के तालचर में खाद कारखाने के पुनरुद्धार कार्यक्रम के उद्घाटन का। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्धघाटन के बाद रैली को अपने अंदाज में संबोधित किया। विशाल उमड़े जनसैलाब के बीच मोदी जी ने कहा कि जिस खाद कारखाने का उन्होंने आज उद्घाटन किया है ठीक 36 महीने बाद इस खाद कारखाने से उत्पादन शुरू हो जाएगा और वो विश्वास दिलाते हैं कि इसका उद्घाटन करने के लिए भी वो ही आएंगे ।
मोदी ने अपने संबोधन में 2019 में होने वाले चुनाव की एक तस्वीर खीच दी । इस तस्वीर से वो देश की जनता को बताना चाहते है कि आगामी चुनाव में भी भाजपा सरकार ही भारी बहुमत से जीत कर आने वाली है और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर फिर नरेंद्र मोदी ही आसीन होंगे ।
अपने हर बार के भाषण में मोदी जहाँ हमेशा कांग्रेस को आड़े हाथों लेते आ रहे थे वही इस बार के भाषण में कांग्रेस के जगह नवीन पटनायक ज्यादा निशाने पर रहे । ओडिशा में नरेंद्र मोदी भाजपा बनाम बीजेडी में राजनीतिक युद्ध का आधार बनाते हुए दिखे ।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि केंद्र सरकार इस खाद कारखाने पर करीब 13 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। उन्होंने ओडिशा के युवाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि खाद कारखाने का दोबारा से शुरुआत करने में इनका प्रमुख योगदान है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोलेते हुए कहा की साल 2000 में ही इस कारखाने के बारे में फैसला लिया गया था मगर पिछली सरकारो को अपनी ही पड़ी थी । मैंने जब अधिकारियों से इस बारे में पूछा कि कारखाने का काम कब पूरा होगा तो उन्होंने 36 महीने का समय केंद्र सरकार से माँगा है । उन्होंने विश्वास दिलाया कि 36 महीने बाद वह फिर से आएंगे और खाद उत्पादन का शुभारंभ करेंगे ।
इसके साथ-साथ मोदी जी ने अपने आने वाली आगामी योजनाओं के बारे में भी ओडिशा की जनता को बताया और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में ओडिशा की जनता को बताते हुए कहा कि यह योजना 25 सितंबर से पूरे देशभर में लागू हो जाएगी जिसमें गरीब परिवारों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा और खर्च सरकार वहन करेगी ।

