जी-20 सम्मलेनInternational Affairs News Trending 

जी-20 सम्मलेन में हुआ “जय श्री राम” नारो से उद्घोष पीएम मोदी के लिए

जी-20 सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान में आयोजित जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए है| यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया| जब पीएम मोदी का संबोधन खत्म हुआ तो वहां मौजूद लोगों ने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए और इन नारों से वहां का वातावरण पूरी तरीके उद्घोषित हो गया|

जी-20 सम्मलेन में पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा – “न्यू इंडिया की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिला यह जनादेश पूरे विश्व के साथ हमारे संबंधों को भी नई ऊर्जा देगा| सबका साथ सबका विकास ,सबका विश्वास के जिस मंत्र पर हम चल रहे हैं वह भारत पर दुनिया के विश्वास को भी मजबूत करेगा| जब दुनिया के साथ भारत के रिश्तो की बात आती है तो जापान का उसमें एक अहम स्थान रहता है| यह रिश्ते आज के नहीं है बल्कि सदियों के हैं| इनके मूल में आत्मीयता सद्भावना है एक दूसरे की संस्कृति और सभ्यता के लिए सम्मान हैं|”

जापान के लोगों के साथ संबंधों की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – “हमारी बोलचाल के भी कुछ सूत्र रहे है जो हमें जोड़ते हैं| जिसे भारत में ध्यान कहा जाता है उसे जापान में जेन कहा जाता है और जिसे भारत में सेवा कहा जाता है उसे जापान में भी सेवा कहा जाता है|

महाराष्ट्र मराठा आरक्षण पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

उन्होंने आगे कहा- ” लगभग दो दशक पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और जापान के प्रधानमंत्री योशिरो मोरी ने मिलकर हमारे दोस्ती को ग्लोबल पार्टनरशिप का रूप दिया था| साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मुझे मेरे मित्र शिंजो आबे के साथ मिलकर इस दोस्ती को मजबूत करने का सुनहरा मौका मिला उसको प्रधानमंत्री शिंजो आबे को दिल्ली के अलावा अहमदाबाद और वाराणसी ले जाने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ|”

उन्होंने आगे कहा कि- “आज भारत का सब कोई भाग नहीं है जहां जापान के प्रोजेक्ट्स या इन्वेस्टमेंट्स ने अपनी छाप ना छोड़ी हो| इसी प्रकार भारत का टैलेंट और मैनपावर जापान को मजबूत करने में योगदान दे रहा है| पीएम शिंजो आबे मेरे संसदीय क्षेत्र और दुनिया की सबसे पुरानी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी में से एक काशी में गंगा आरती करने में शामिल हुए उनकी यह तस्वीरें हर भारतीय के मन में बस गई|”

 

नुसरत जहां के सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने को लेकर देवबंदी उलेमा ने दी यह प्रतिक्रिया

Related posts

Leave a Comment