राहुल बाबा हुए दुखी तो कमलनाथ ने मानी हार
कमलनाथ ने मानी हार : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दिखावटी दुख जताने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी आखिरकार ले ली है| उन्होंने कहा कि वह हार के लिए पूरी तरीके से जिम्मेदार है|
लोकसभा हार पर बोलते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा- “राहुल गांधी जी सही है| मैं नहीं जानता इसके लिए कौन जिम्मेदार है लेकिन मैंने पहले इस्तीफा देने की पेशकश की थी| मैं हार का जिम्मेदार हूं मुझे दूसरे नेताओं के बारे में पता नहीं है|” कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफा देने पर अड़े रहने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ही सही व्यक्ति है|
जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कौन बनेगा तो उन्होंने कहा कि उनको किसी दूसरे नेता है कांग्रेस अध्यक्ष बनने की जानकारी नहीं है|
दरअसल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था वहीं राहुल गांधी ने कहा कि मुझे इसी बात का दुख है कि मेरे इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री , महासचिव या प्रदेश अध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया|
महाराष्ट्र मराठा आरक्षण पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
कमलनाथ ने मानी हार लेकिन बुधवार को हुआ था मान-मनौव्वल
बुधवार को यूथ कांग्रेस के लोग राहुल गांधी के घर के बाहर इकट्ठा हो गए थे| उनका मकसद था उनका राहुल गांधी को इस्तीफा देने से रोकनाऔर कांग्रेस अध्यक्ष पर पद पर उन्हें बनाए रखना|
जब राहुल गांधी के समर्थन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी बैठ गए तो राहुल ने सभी को अपने घर पर आमंत्रित किया और उनसे अपने मन की बात की|
इंडिया अलाइव को यूथ कांग्रेस के एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि एक वरिष्ठ नेता ने गांधी राहुल गांधी से कहा कि यह सामूहिक हार है| सब की जिम्मेदारी बनती है तो इस्तीफा आप ही क्यों देंगे ? इस पर राहुल गांधी ने बड़ा मार्मिक जवाब देते हुए कहा कि मुझे इसी बात का दुख है कि मेरे इस्तीफे के बाद किसी महासचिव ,प्रदेश अध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया|
जी-20 सम्मलेन में हुआ “जय श्री राम” नारो से उद्घोष पीएम मोदी के लिए

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

