पीएम ने लांच किया एक नया कार्ड, जाने आखिर क्या है इस कार्ड के फायदे
बता दे कि हाल ही में पीएम मोदी अहमदाबाद गए थे। जहाँ उन्होंने ट्रेन सेवा से पहले चरण का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही उन्होंने एनसीएमसी की शुरुआत भी की थी। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो देश के हित के लिए एक नया कार्ड पीएम ने लांच किया है। गौरतलब है कि यह एक स्वदेश निर्मित नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड है। जिसे एक राष्ट्र एक कार्ड का नाम दिया गया है। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि इस कार्ड की मदद से अब कार्ड धारक यानि जिनके पास यह कार्ड होगा वह लोग बस का किराया, मेट्रो का किराया, टोल टैक्स और पार्किंग आदि सब चीजों का शुल्क भुगतान कर सकते है।
http://जब पीएम मोदी ने पूछा कि क्या महागठबंधन को वोट देंगे, तब लोगो ने दिया ये जवाब

पीएम ने लांच किया..
http://एक दिन में ही 9,500 प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही इस कार्ड के इस्तेमाल से आप रिटेल खरीददारी और कैश निकालने की सुविधा भी आसानी से उपलब्ध करवा सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह कार्ड रुपे कार्ड से चलता है। जो एकदम मेट्रो कार्ड की तरह ही काम करता है। यहाँ तक कि इस कार्ड को आप देश के किसी भी कोने में इस्तेमाल कर सकते है। बहरहाल यह जो कार्ड पीएम ने लांच किया है, इसके बारे में पीएम मोदी का कहना है कि उन्होंने रुपे कार्ड को इस मोबिलिटी कार्ड से विलय करवा दिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी का कहना है कि अब देश के लोगो को विदेशी तकनीक पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां पीएम मोदी का कहना है कि अब हमारे पास मेड इन इंडिया कार्ड है।
http://अब गूगल के जरिये ढूंढी जा सकेगी नौकरी : गूगल जॉब सर्च भारत में लांच
हालांकि कई देशो में इस कार्ड की सुविधा पहले से ही मौजूद है। ऐसे में अब भारत में भी इस कार्ड का लांच होना वास्तव में बहुत बड़ी बात है।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



