sooryavanshiBollywood Entertainment Featured Article 

अक्षय कुमार बनेगे “सूर्यवंशी”,जाने पूरी खबर

दोस्तों, रोहित शेट्टी के पास ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ जैसी दो सफल फिल्मो की फ्रैंचाइज़ी।और इसी कड़ी में अगला नाम है “सूर्यवंशी”। अभी कुछ दिन पहले रोहित शेट्टी की फिल्म “सिम्बा” बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। सिम्बा फिल्म के अंत में अक्षय कुमार का किरदार दिखा कर रोहित शेट्टी ने इस बात के संकेत दे दिए थे की उनकी अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ आ रही है और दूसरा इसी बहाने फिल्म”सूर्यवंशी” की रिलीज़ से पहले फिल्म को प्रमोशन भी मिल गया।

sooryavanshi mid

फिलहाल सिम्बा के सुपर-डुपर हिट हो जाने के बाद रोहित शेट्टी अपनी फिल्म “सूर्यवंशी” में व्यस्त है। माना जा रहा है की फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। एक तो फिल्म डायरेक्ट कर रहे है रोहित शेट्टी जिनकी फिल्मो में हमे जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है और दूसरा इस फिल्म के हीरो है अक्षय कुमार जिन्हे हम स्टंट मैन के नाम से भी जानते है।

http://एक ही साल में आयी थी अक्षय कुमार की ग्यारह फिल्मे

ये पहली बार होगा की रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार किसी फिल्म में साथ काम करेंगे। 5 मार्च को जब फिल्म का पोस्टर लांच हुआ तो पोस्टर में अक्षय कुमार खाकी वर्दी पहने हुए, एक्शन करते हुए नज़र आ रहे है। तकरीबन नौ फिल्मे में पुलिसवाले का किरदार निभाने के बाद अक्षय कुमार इस फिल्म में भी खाकी वर्दी पहने नज़र आएंगे।

http://‘करेले’ के आश्चर्यजनक फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

फिल्म अगले साल यानि की 2020 में ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।फिलहाल अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी’ के प्रमोशन में व्यस्त है। इसके बाद ही वो फिल्म “सूर्यवंशी” की शूटिंग में हिस्सा ले पाएंगे।

दोस्तों ये देखना दिलचस्प होगा की क्या अक्षय कुमार और स्टार डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म बॉक्स-ऑफिस में वो कमाल दिखा पाएगी जिस कमाल के लिए अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी दोनों ही फेमस है।

 

Summary
अक्षय कुमार बनेगे "सूर्यवंशी",जाने पूरी खबर
Article Name
अक्षय कुमार बनेगे "सूर्यवंशी",जाने पूरी खबर
Description
फिलहाल सिम्बा के सुपर-डुपर हिट हो जाने के बाद रोहित शेट्टी अपनी फिल्म "सूर्यवंशी" में व्यस्त है। माना जा रहा है की फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment