धारा 370 हटीInternational Affairs News politics Trending 

धारा 370 हटी और पाकिस्तान ने बौखलाहट में उठाया यह कदम

जम्मू -कश्मीर से धारा 370 हटी और पाकिस्तान का बौखलाहट में आ चुका है। भारत सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले के जवाब में पाकिस्तानको कुछ करना था तो पाक पीएम इमरान खान के सिपहसालार ने उनको एक खुराफाती तरकीब सुझाई।

नेशनल सिक्योरिटी कौंसिल में भी इमरान मियां कूटनीतिक फैसला ले लिए !

इसके बाद संसद का जॉइंट सेशन बुलाया गया जिसमें यह फैसला हुआ कि पाकिस्तान जवाब देगा भले ही उसकी आर्थिक स्थिति कंगालों वाली हो चुकी हो।

तो पठान के बच्चे और प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक हुई जिसमें भारत से राजनीतिक संबंधों का स्तर घटाने पर फैसला लिया गया। इसके तहत पाकिस्तान भारत में अपने उच्चायुक्त को वापस बुला रहा है और उसने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेजने फैसला ले लिया है।

इस पर भारत ने कहा है कि पहले अपने यहाँ वह आतंक बंद करें फिर बातचीत हो सकती है और इसके साथ ही इस फैसले से पाकिस्तान की निराशा वाली बू सामने आ रही है।

सीमा पर चोरी छुपे फायरिंग कर सीजफायर तोड़ने के अलावा पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र परिषद में अपील की धमकी भी दे डाली। यह बात तो पाकिस्तान को कौन समझाए कि जो धारा 370 हटी है वह भारत में हटी है।

उसे शायद इस बात का दर लगता है कि भारत पाक अधिकृत कश्मीर पर भी अपना हक बहुत जल्द हतिया लेगा और इसी वजह से “पैनिक मोड” में आते हुए उसने एयरस्पेस भी बंद कर दिया है जिससे आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ेगा लेकिन इसमें\ पठखनी केवल पाकिस्तान को मिलेगी। आपको तो याद ही होगा बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद डेढ़ सौ दिन तक एयर स्पेस बंद करने वाला देश पाकिस्तान था भारत नहीं।

 

पूर्व पाक राजनायिक का दावा, बीजेपी नेता ने 2014 में पीओके को भी लेने की कही थी बात

Related posts

Leave a Comment