पूर्व पाक राजनायिक अब्दुल बासितBreaking News Featured Article News politics 

पूर्व पाक राजनायिक का दावा, बीजेपी नेता ने 2014 में पीओके को भी लेने की कही थी बात

भारत सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राष्ट्रपति आदेश के द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने की घोषणा की। जिसके बाद राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का विधेयक 5 अगस्त को ही राज्यसभा से पास करा लिया गया। इस विधेयक के पक्ष में 125 वोट वहीं विपक्ष में केवल 61 वोट मिले। आज लोकसभा में भी यह विधेयक पास करा दिया गया। जिसके बाद आप जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त हो गया है और जम्मू कश्मीर को दो भागों में विभाजित कर 2 केंद्र शासित प्रदेश बना दिए गए हैं। जहां एक तरफ भारत में इस फैसले से खुशी की लहर है वहीं पाकिस्तान में इस फैसले के बाद खलबली मची हुई है। पूर्व पाक राजनायिक अब्दुल बासित ने हाल ही में एक बयान में बताया कि 2014 में बीजेपी नेता राम माधव ने उनसे कहा था कि भारत पाकिस्तान से पीओके भी भी वापस ले लेगा।

अब्दुल बासित ने किया चौंकाने वाला दावा

पूर्व पाक राजनायिक के तौर पर भारत में काम करने वाले अब्दुल बासित ने पाकिस्तान में एक टीवी चैनल में बात करने के दौरान एक बहुत ही चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब उनकी मुलाकात बीजेपी नेता राम माधव से हुई थी। उनके दफ्तर में चली 1 घंटे की मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा था कि अब पाकिस्तान अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35a को समाप्त समझे। आप शुक्र मनाइए कहीं हम आपसे पीओके भी वापस ना ले लें। अब्दुल बासित ने बताया कि यह एक तरह की धमकी थी जो अब भारत ने सच कर दिखाई है।

पाकिस्तान मार रहा है हाथ पैर

जब से भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला अनुच्छेद जम्मू कश्मीर से समाप्त किया है। तब से लेकर पाकिस्तान के अंदर खलबली मची हुई है। वहां पर लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसके अलावा पाकिस्तान विश्व के कई देशों के सामने एक बार फिर से हाथ फैला कर भीख मांगता हुआ नजर आ रहा है। मगर भारत इस बार किसी भी अंतरराष्ट्रीय ताकत के दबाव में नहीं आएगा।

 

Summary
पूर्व पाक राजनायिक का दावा, बीजेपी नेता ने 2014 में पीओके को भी लेने की कही थी बात
Article Name
पूर्व पाक राजनायिक का दावा, बीजेपी नेता ने 2014 में पीओके को भी लेने की कही थी बात
Description
पूर्व पाक राजनायिक अब्दुल बासित ने दावा किया है कि 2014 में बीजेपी नेता राम माधव ने उनसे कहा था कि भारत पाकिस्तान से पीओके भी छीन कर ले लेगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment