पाक पीएम इमरान नरेंद्र मोदी बधाईFeatured Article News politics Trending 

पाक पीएम ने दी नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई

हर – हर मोदी – घर – घर मोदी,  एक बार फिर मोदी सरकार,  अचार रोटी खाएंगे भाजपा को जिताएंगे जैसे नारों से शुरू हुआ भारतीय जनता पार्टी का प्रचार देखते ही देखते पूरे देश में इस कदर फैला की लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम सबको चौंका दिया। ताबड़तोड़ रैलियां करने के पश्चात जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तब से ही भारतीय जनता पार्टी को जीतने का दावा मिलने लगा था और यही वजह है कि 17 वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम इतने आश्चर्यजनक रहे जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। इन्हीं सबके बीच लोकसभा चुनाव से प्रभावित होकर पाक पीएम इमरान खान ने भी नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है।

क्या कहा इमरान खान ने –

इमरान खान ने अपने ट्विटर के ऑफिशियल अकाउंट के जरिए ट्वीट करते हुए नरेंद्र मोदी के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी और उसके सहायक दलों को भी जीत की बधाई दी। पाक पीएम ने नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई देते हुए लिखा कि –

इमरान खान की बधाई पर भड़के लोग, कहा हमारे सैनिको के खून से होली खेलना बंद करो

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की बधाई का संदेश नरेंद्र मोदी को मिला है संदेश से आप उस बात का अंदाजा लगा लीजिए कि पाकिस्तान में भारतीय राजनीति के आज की दिनचर्या पर पाकिस्तान किस तरीके से नजर रखे हुआ था और उसे इस बात का कितना गंभीर चिंतन था कि क्या एक बार फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में पाकिस्तान को चुनौती देंगे या फिर इसमें कोई बड़ा परिवर्तन होगा। और परिणाम घोषित होने से चंद घंटों पाक पीएम ने नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई भेज दी।
गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक कई अन्य देशों के प्रमुख नेताओं और प्रधानमंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जीत की बधाई दी है। हालांकि पूरे विपक्ष में पूरी तरीके से सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि भारतीय जनता पार्टी से उन्हें इतनी करारी शिकस्त मिलेगी कि वह मुंह दिखाने के भी लायक नहीं बचेंगे। कार्यालय पहुंचने पर जब मीडिया के कैमरे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर पड़े तो वे लोग इससे अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए।

Related posts

Leave a Comment