राहुल गांधी ने दी नरेंद्र मोदी को बधाई
लोकसभा चुनाव 2019 में यह साबित कर दिया है कि 2024 में भी विपक्ष को जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी नहीं तो उल्टी-सीधी बयानबाजी और ओछी हरकतों की वजह से उसे 2024 में भी हार का ही सामना करना पड़ेगा। लेकिन अभी सभी राजनीतिक पार्टियों ने गिले-शिकवे भुलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
क्या कहा राहुल गांधी ने –
चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर राहुल गांधी ने क्या कहा?#ElectionResults2019 pic.twitter.com/ZpnfloWYAW
— BBC News Hindi (@BBCHindi) May 23, 2019
राहुल गांधी ने मोदी को बधाई दी है। यह तो आप सभी लोग जानते होंगे कि मोदी किस लिए बधाई के पात्र बने हैं और उनकी रणनीति की ही वजह से आज कांग्रेस को इतने बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं। राहुल ने बधाई देते हुए कहा कि –
” मैंने प्रचार अभियान के दौरान कहा था कि जनता मालिक है – और आज जनता ने साफ तौर पर अपना निर्णय दे दिया है। मैं पीएम मोदी और बीजेपी को बधाई देता हूं।” मीडिया से बातचीत करने के दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि –
“मैं अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं कि उन्होंने अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी से इस चुनाव में हिस्सा लिया।” उन्होंने आगे कहा कि – “दो अलग अलग सोच है एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है और एक कांग्रेस पार्टी की सोच है।”
फिलहाल राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई है मुद्दों पर बात की और उन्होंने नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई भी दी। भारतीय जनता पार्टी को सबसे पहले जीत की बधाई देने का श्रेय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे में है क्योंकि उन्होंने दोपहर में ही इस बात का अंदाजा लगा लिया था कि भाजपा ही इस बार जीत का सेहरा पहनेगी इसलिए उन्होंने दोपहर में ही ट्वीट करके इशारों इशारों में नरेंद्र मोदी को बधाई दे दी थी।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

