पाकिस्तान के लिए ठीक नहीं मोदी सरकार। सुनिए क्या कहा पाकिस्तानियों ने
लोकसभा चुनाव 2019 बीत चुका है और एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र में आने वाली है और यह सरकार नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बेहतरीन रणनीति का सबसे ज्वलंत उदाहरण है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने कई लोकसभा सीटों पर जहां पर उसे जीत मिलना असंभव था उसने ऐसे प्रत्याशियों को मैदान में उतारा कि विरोधियों के पसीने छूट गए और वह अपनी जीत गवाने के साथ साथ अपनी जमानत भी गंवा बैठे। दिल्ली की कुछ सीटों पर ऐसा ही हाल रहा है, जहां पर कुछ उम्मीदवारों ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों से अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए हैं। लेकिन इन सबसे परे पाकिस्तान के लोगों में भी इस बात की दहशत है कि मोदी सरकार पाकिस्तान के लिए ठीक नहीं है। जी हां, पाकिस्तान के लोगों ने कहा है कि पाकिस्तान के लिए मोदी सरकार ठीक नहीं है।
क्या कहा पाकिस्तान के लोगों ने –
#NarendraModi की धमाकेदार जीत पर #Pakistan के लोग क्या बोले? pic.twitter.com/hBv620COyL
— BBC News Hindi (@BBCHindi) May 24, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम लगभग आ चुके थे और उसी समय बीबीसी मीडिया की टीम पाकिस्तान में थी उसने पाकिस्तान के लोगों से नरेंद्र मोदी की जीत और उनके प्रधानमंत्री बनने से पाकिस्तान को होने वाले नुकसान के बारे में पूछा तो लोगों के जवाब डरे सहमे ही मिले। वहां के लोगों ने कहा कि पाकिस्तान के लिए मोदी सरकार ठीक नहीं है।
कई पाक नागरिकों के द्वारा यह भी कहा गया कि वहां के लिए मोदी सरकार ठीक नहीं है साथ ही साथ उन्होंने भारत के रहने वाले अल्पसंख्यकों पर भी निशाना साधने की कोशिश की और कहा कि वहां के अल्पसंख्यकों के लिए भी मोदी सरकार ठीक नहीं है। लेकिन यह पाक नागरिक शायद यह भूल गए कि इतने प्रचंड बहुमत में अगर अल्पसंख्यकों का साथ ना मिलता तो परिणाम कुछ और ही होता। फिलहाल पाकिस्तान के लिए मोदी सरकार ठीक नहीं है और इस वजह से वहां के लोग सहमे हुए हैं।
कई नागरिकों का यह मानना है कि यह बंदा इसलिए सही नहीं है क्योंकि यह एयर स्ट्राइक करवाता है और पाकिस्तान को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है इस वजह से पाकिस्तान के लिए यह व्यक्ति बिल्कुल ठीक नहीं है। फिलहाल भारत में भी अभी तक इस बात को माना जा रहा है कि पाकिस्तान के लिए मोदी सरकार ठीक नहीं है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

