मोबाइल से जनरल टिकट बुकInteresting News समाचार 

अब मोबाइल से बुक करें जनरल टिकट, रेलवे ने किया ऐलान

आपने रेलवे स्टेशन पर अक्सर देखा होगा कि जनरल टिकट लेने के लिए सामान्य रेलवे स्टेशन पर कम से कम 60 – 70 और बड़े जंक्शन पर 150 से 200 लोगों की लाइन में लगना पड़ता था। चाहे आपको 10 किलोमीटर का सफर करना रहे या फिर डेढ़ सौ किलोमीटर का आपको टिकट लेने के लिए लंबी लंबी लाइन में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता था। लेकिन इन सब से निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नया जरिया ढूंढ निकाला है और जिसकी उसने आज घोषणा भी कर दी है। जी हां मिली खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि अब आप मोबाइल से जनरल टिकट बुक करें। तो चलिए आइए हम आपको देते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी….

क्या है रेलवे की नई घोषणा –

भारतीय रेलवे के द्वारा हाल ही में एक खुशखबरी लोगों के लिए जारी की गई है क्योंकि जल्द ही भारत में दीपावली का त्यौहार आने वाला है और लाखों की संख्या में लोग एक दूसरे शहर के बीच यात्रा करेंगे जिसको देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है, और उसने इस बात की घोषणा कर दी है कि अब रेलवे स्टेशन पर घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं है यदि आपको जनरल टिकट चाहिए तो रेलवे ने कहा है कि आप मोबाइल से जनरल टिकट बुक करें।

रेलवे सामान स्कैंनिंग मशीन में क्यों सामान के साथ मिली एक महिला ! वजह चौंका देगी

जी हां भारतीय रेलवे के द्वारा जारी चाहिए इस सूचना के माध्यम से यह भी बताया गया है कि गूगल प्ले स्टोर पर UTS के नाम से लॉन्च किया गया है जिसका नाम अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम है और इसके जरिए अब मोबाइल से जनरल टिकट बुक करें।

 

मोदी सरकार ने रेलवे अफसरों की ‘वीआईपीगिरी’ पर लगाई ब्रेक

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के द्वारा आईआरसीटीसी के नाम से एक एप्लीकेशन शुरू किया गया था और फर्जीवाड़े के तहत इस बात की खबर फैला दी गई थी कि इस पर जनरल टिकट बुक होने लगा है। कई लोगों ने इस पर खूब समय भी बिताया लेकिन उन्हें कोई भी सफलता नहीं हासिल हुई। हालांकि रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे के द्वारा किया गया फैसला काफी सराहनीय है और लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं, और घंटों लाइन में न लगकर अब मोबाइल से जनरल टिकट बुक करें।

रेलवे में सेफ्टी कैटेगरी के एक लाख पदों पर होगी भर्ती, दुर्घटनाओं के बाद भर्ती पर रोक हटी

Related posts

Leave a Comment