अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान को लेकर दिया धमकी भरा बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जब से डोनाल्ड ट्रंप निर्वाचित होकर सामने आए हैं। तब से वह हमेशा ही अपने बयानों को लेकर ही चर्चा में रहते हैं। यही कारण है कि कई बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर में आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से कई देशों से अमेरिका के विपक्षी संबंध काफी ज्यादा खराब हुए हैं। कुछ दिनों पहले अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी तो इस समय अमेरिका ईरान के साथ दो-दो हाथ करने में लगा हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अमेरिका दौरे के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान को एक धमकी भरा बयान दिया है। जिसके कारण ट्रंप की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की जा रही है।
अफगानिस्तान को लेकर ट्रंप ने दिया था यह बयान
दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अमेरिकी दौरे के दौरान इमरान खान से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी भरा बयान देते हुए कहा कि अगर वह चाहे तो कुछ ही दिनों के अंदर अफगानिस्तान का नामोनिशान मिटा सकते हैं। मगर वह एक करोड़ लोगों को बेवजह नहीं मारना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 19 वर्षों से अमेरिका अफगानिस्तान में पुलिस की भूमिका निभा रहा है। यदि वह फौजी की भूमिका निभा रहा होता तो अफगानिस्तान कब का समाप्त हो गया होता। डोनाल्ड ट्रंप के इस घमंड भरे बयान के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान से निकलना चाहता है। इसीलिए वह तालिबान से लगातार बात करने का प्रयास कर रहा है।
अफगानिस्तान ने मांगा स्पष्टीकरण
ट्रंप के इस बयान के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए अमेरिका से इस बयान का स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान खुद ही तालिबान को समर्थन देता है अफगानिस्तान अमेरिका के शांति के प्रयासों का समर्थन करता है। मगर उन्होंने यह भी कहा कि कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष अफगानिस्तान की सरकार को दरकिनार कर अफगानिस्तान के भाग्य का फैसला नहीं कर सकता।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।




Look at an engaging jackpot because of win. indiaalive.in
http://bit.ly/2NMymbX