इस डील से कई बड़े बिजनेसमैन हुए पीछे, मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर शख्स
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस समय देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोना का गहरा असर पड़ रहा है, इसके अलावा देश के कुछ ऐसे भी बड़े बिजनेसमैन हैं जिनके धन इस समय अच्छी खासी कमाई हो रही है। इस बीच एक खबर सामने आई है जो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्सियत बन गये हैं।
आरआईएल की जियो प्लेटफॉर्म्स और फेसबुक के बीच डील पक्की होने के बाद मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गये हैं, इस समझौते के तहत फेसबुक जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है, अर्थात जियो प्लेटफॉर्म्स में 43574 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
जियो व फेसबुक के बीच डील पक्की

इस डील के कारण बुधवार को रिलायंस का मार्केट वैल्यूएशन 45527.62 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 829084.62 करोड़ रुपये पर आ गया था। फेसबुक और जियो के बीच इस डील की खबर के बाद बुधवार को आरआईएल का शेयर 9.83 फीसदी की बढत के साथ 1359 रुपये पर बंद हुआ था, मुकेश अंबानी ने चीन के जैक मा को पीछे कर अपनी ये जगह वापस हासिल कर ली है।
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में खूब जमा रंग जब मिले देश विदेश के कलाकार
यही नहीं अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने पिछले दिनों ही मुकेश अंबानी से एशिया का सबसे अमीर शख्स होने का तमगा छीना था लेकिन फेसबुक के साथ जियो की डील से अंबानी की संपत्ति में 4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जिससे आरआईएल चेयरमैन की संपत्ति बढकर 49 अरब डॉलर हो गई।
फेसबुक और जियो के बीच हुई डील के बारे में बताते हुए फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि जियो भारत में अप्रत्याशित परिवर्तन लेकर आया है, चार साल से कम समय में ही जियो ने 38.80 करोड़ लोगों को ऑनलाइन सेवाओं के साथ जोड़ा है। यही नहीं उन्होने ये भी कहा कि ये डील जियो के प्रति हमारे उत्साह को प्रदर्शित करता है। वहीं दूसरी ओर जियो फेसबुक डील की वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति अलीबाबा के संस्थापक जैक मा से करीब 3 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है।

