कोरोना संकट के बीच आई दुखद खबर, सीएम योगी के पिता का हुआ निधन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भरपूर प्रयास में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर एक ऐसी खबर आई जिसने न सिर्फ सीएम योगी को बल्कि हर किसी को अंदर से झकझोर कर रख दिया। जी हां अभी अभी खबर मिली है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया है।
इनके बारे में ये भी बता दे कि ये लंबे समय से बीमार चल रहे थें, जिसकी वजह से बिते माह ही उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उन्हें भर्ती कराया गया था लेकिन आज खबर मिली की अब वो इस दुनिया में नहीं रहें।

इस खबर की पुष्टि यूपी के अडिशन चीफ सेक्रटरी (होम) अवनीश अवस्थी ने की है, उन्होने बताया कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर स्वर्गवास हो गया है। हम उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं।’ यह भी बता दें कि सीएम योगी के पिता की उम्र 89 वर्ष थी, एम्स में उन्हें एबी वॉर्ड में रखा गया था।
राहुल गांधी के डेढ़ फीट वाले आलू पर सीएम योगी का तंज
गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। रविवार को उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे। बाद में योगी आदित्यनाथ ने महंत के रूप में अवेद्यनाथ की जगह ली। उत्तराखंड में चुनाव के समय योगी कई बार वहां चुनाव प्रचार के सिलसिले में जाते रहे हैं, इस दौरान उनके परिवार वाले योगी से मिलते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट से ज्यादा मुलाकात नहीं होती थी।

