गर्मी के दिनों में मच्छरों जैसी समस्या से है परेशान, तो अपनाएं घरेलू उपाय, जानियेंNews 

गर्मी के दिनों में मच्छरों जैसी समस्या से है परेशान, तो अपनाएं घरेलू उपाय, जानियें

मौसम बदल रहा हैं, गर्मियों की शुरूआत हो चुकी हैं और ऐसे में घरों में कीड़े-मकौड़ों से लेकर के मच्छर और मक्खियां भी खूब दिखाई दे रही है। ऐसे में इन्हें दूर भगाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। ऐसे में अगर आपके भी घर में मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है और आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको बता रहे कुछ घरेलू उपाय। जिससे आप मच्छरों को दूर भगा सकते हैं।

इन चीजों का करें उपयोग

आप नींबू और फिटकरी काम में ले सकते हैं। नींबू के रस और फिटकरी दोनों मे ही एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया, मच्छरों और मक्खियों से निजात दिलाने में मदद करता है।

क्या करना हैं

आपको पोछा लगाते वक्त उस पानी को हल्का गर्म करें। अब इसमें नींबू का रस और फिटकरी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद सूती कपड़े की मदद से सूखा पोछा लगाएं। इस पानी की मदद से आप घर में एक से दो बार पोछा लगाएं। इस पानी से रेगुलक पोछा लगाने से मच्छर, मक्खी और बैक्टीरिया छूमंतर हो जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment