मच्छरों की समस्या से है परेशान, तो घर में लगाएं इन पौधों को, जानियें कैसे
ये पौधा होता है फायदेमंद
आपको बता दें कि लैवेंडर का पौधा घर में खुशबू बिखेरने के लिए लैवेंडर का पौधा लगाना फायदेमंद होता है। जहां मनुष्यों के लिए इस पौधे की सुगंध सुखद होती है लेकिन मच्छरों को यह सुगंध पसंद नहीं आती और वे इनसे दूर ही रहते हैं। लैवेंडर के पौधे लगे घरों में मच्छर घुसने से कतराते हैं। जहां वह घरों से दूर रहते है।
कीटनाशक का काम करें ये
क्या आप ये जानते है कि पुदीना का पौधा एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में कार्य करता है। यह मच्छरों को भगाने में काफी मदद करता है। इसकी महक से घर के आसपास मच्छर नहीं उड़ेंगे। पुदीने के पौधे की कुछ पत्तियों को तोड़कर इधर-उधर फेंक देना चाहिए ताकि सुगंध फैल जाए और मच्छर भाग जाएं।
यह माना जाता है पवित्र
वैसे तो हम सभी जानते है कि भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। हर सुबह लोग तुलसी की पूजा कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं लेकिन तुलसी केवल एक पवित्र पौधा ही नहीं बल्कि एक औषधीय पौधा भी है। तुलसी के पौधे से निकलने वाली गंध से मच्छर परेशान हो जाते हैं और उस घर से दूर रहना चाहते हैं। जो एक तरह से यह पौधे की हर घर में पूजा भी की जाती है।

