सर्दी के मौसम में ज्यादा आ रहा बिजली का बिल, तो ना करें इस उपकरणों का इस्तेमालNews 

सर्दी के मौसम में ज्यादा आ रहा बिजली का बिल, तो ना करें इस उपकरणों का इस्तेमाल

सर्दी के मौसम की बात करें तो इन दिनों पंखे-कूलर-एसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और बिजली का बिल भी कम आता है, अगर आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं तो हम आपको बता दें कि इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

खास बात

जानकारी के अनुसार सर्दियों में कुछ ऐसे उपकरण भी हैं, जिनका इस्तेमाल ठंड के मौसम में किया जाता है। इससे आपका बिजली का बिल दोगुना या अधिक आता है। ये डिवाइस ऐसे हैं जो बिजली की ज्यादा खपत करते हैं और बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। ऐसे में अगर आप अपना बिजली का बिल आधा करना चाहते हैं तो इन उपकरणों का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। आइये जानते है इसके बारें में।

गीजर का कम करें इस्तेमाल

जैसा कि हम सभी जानते है सर्दियों के मौसम में पानी गर्म करने के लिए गीजर का इस्तेमाल किया जाता है। यह अधिकतम बिजली की खपत करता है। बता दें कि घंटों तक गीजर चलाने से बिजली का भारी बिल आता है। ऐसे में आपको तुरंत ही गीजर का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि पानी को कैसे गर्म किया जाए। इसलिए आप चाहें तो इमर्शन रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में कई 5 स्टार रॉड उपलब्ध हैं, जो पानी को तेजी से गर्म करती हैं और बिजली की बचत भी करती हैं। जिसका आप अपने अनुसार चयन कर सकते है।

इसमें होती है बिजली की खपत

वहीं, हम देखते है कि सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कई घरों में रूम हीटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बिजली की भी काफी खपत होती है। जिससे बिजली का बिल दोगुना या तिगुना भी हो सकता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से बचने की कोशिश करनी चाहिए। बिजली के बिल बढ़ने के साथ ही यह स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आप चाहें तो कमरे को गर्म रखने के लिए पोर्टेबल या रिचार्जेबल हीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसका इस्तेमाल आप अपने अनुसार कर सकते है। हो सकें तो जितना इस्तेमाल हो उतना ही करें।

 

Related posts

Leave a Comment