ह्यूस्टन के बाद अमेरिका में सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर बोले पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका की 7 दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने सबसे पहले अमेरिका में भारतीयों को संबोधित किया। भारत के प्रधानमंत्री द्वारा भारतीयों को संबोधित करने का यह कार्यक्रम अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में आयोजित किया गया था। जिसका नाम हावडी मोदी रखा गया था। यहां पर भारत के प्रधानमंत्री ने 50 हजार भारतीयों को संबोधित किया।
अपने अमेरिका दौरे के दौरान भारत के प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र की 74वीं आम सभा में भी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र संघ की आप आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। वहां पर उन्होंने भारत द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने की प्रतिबद्धता को एक बार फिर से दोहराया और विश्व को इस पर ध्यान देने के लिए कहा।
सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है भारत
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में पहले ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बंद करने की घोषणा कर दी थी। यह घोषणा इसलिए की गई क्योंकि इस वर्ष हमारे देश के साथ-साथ पूरे विश्व में गांधी जी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में स्वच्छता का स्वप्न देखने वाले देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को प्लास्टिक का प्रयोग बंद करके एक तरह की श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया जाएगा।
भारत में 2 अक्टूबर से एक बार प्रयोग की जाने वाली प्लास्टिक पर बैन लगाया जा रहा है। भारत सरकार ने पहले से ही इसकी तैयारी कर रखी है। संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में इस मुद्दे को उठाकर भारत ने दुनिया को यह संदेश दिया कि आखिर भारत स्वच्छता को लेकर कितना समर्पित है।
गंभीर चिंता का विषय है जलवायु परिवर्तन
लगातार हो रहा जलवायु परिवर्तन भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। भारत ने इसके लिए अनेक कदम उठाए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण को कम करने के लिए चूल्हे के प्रयोग की जगह रसोई गैस का प्रयोग करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा भारत बायोफ्यूल को विकसित कर रहा है। 2022 तक भारत का उद्देश्य 175 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा प्राप्त करने का है।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



