सतना के न्यायालय परिषदCrime News 

सतना के न्यायालय परिसर से गायब हुए जज साहब

हमारे देश में न्यायपालिका को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। देश में सत्य असत्य ,अपराध निरपराध, चोरी, गुनाह जैसे कृत्यों के लिए न्यायालय यह फैसला करती है कि व्यक्ति को किस तरह का दंड दिया जाना चाहिए। इसके लिए न्यायाधीश के तौर पर योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति की जाती है। हमारे देश की जनता न्यायाधीशों पर गहरी आस्था के साथ साथ विश्वास भी रखती है। परंतु क्या आपने कभी सोचा है कि यदि कोई न्यायाधीश ही गायब हो जाए तो क्या होगा?

ऐसा ही एक मामला हाल ही में सतना से सामने आया है। जब सतना की एक न्यायालय परिसर से जज साहब ही लापता हो गए। जिसके बाद उनके गुमशुदगी की रिपोर्ट उनकी पत्नी ने सतना के सिविल लाइंस थाने में दर्ज करवाई।

पत्नी ने दर्ज कराई सतना न्यायालय परिसर से गायब होने की रिपोर्ट

सतना के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के थाना प्रमुख अर्चना द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को कृष्णा सिंह उम्र 34 वर्ष ने अपने पति डॉक्टर आरपी सिंह उम्र 35 वर्ष के गायब होने की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुलिस थाने में दर्ज करवाई। उनका कहना है कि उनके पति सतना न्यायालय के अष्टम न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। सतना के सिविल लाइंस क्षेत्र में सरकारी आवास में रहते हैं।

डॉक्टर आरपी सिंह की पत्नी ने बताया कि वह सोमवार की सुबह 11:00 बजे से न्यायालय परिसर से ही लापता हो गए। तब से लेकर अब तक उनका कोई भी पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और अपने पूरे प्रयास के साथ उनकी खोजबीन में लग गई है।

न्यायालय के न्यायाधीश का गायब हो जाना लोगों में आश्चर्य का विषय बन गया है। दर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक न्यायाधीश का कद 5 फुट 6 इंच, रंग गोरा, चेहरा गोल और नाक के बाएं तरफ मशा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सफेद रंग की शर्ट और उसके ऊपर काले रंग की कोट पहन रखी थी।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
सतना के न्यायालय परिसर से गायब हुए जज साहब
Article Name
सतना के न्यायालय परिसर से गायब हुए जज साहब
Description
सपना न्यायालय में अष्टम न्यायाधीश के पद पर कार्यरत एक न्यायाधीश सतना के न्यायालय परिसर से ही लापता हो गए और उनका पता नहीं चल रहा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment