नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंपNews politics 

जानिए कौन है नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप से ह्यूस्टन में हाथ मिलाने वाला बच्चा

22 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका के टेक्सास में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में अमेरिका में रह रहे भारतीयों को संबोधित करने पहुंचे। वहां पर उन्हें सुनने के लिए लगभग 50,000 भारतीय उपस्थित थे। पूरा भारतीय समाज भारत के प्रधानमंत्री का भाषण सुनकर गदगद हो गया। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी वहां पर भारतीयों और अमेरिकियों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम भारत और अमेरिका के रिश्तो में एक नया अध्याय जोड़ने की ओर अग्रसर है। मगर कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद एक 9 साल का बच्चा नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप से हाथ मिलाता हुआ नजर आया। बहुत लोग इस बच्चे के बारे में जानना चाहते हैं। आज हम आपको इसी 9 साल के बच्चे के बारे में बताएंगे।

9 साल की उम्र में ही मिला नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप से मिलने का मौका

भारत के प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी स्पीच समाप्त करने के बाद जब वापस आ रहे थे तो वहां पर भारतीय परिधान पहने कुछ बच्चे खड़े थे। जिसमें कुछ कन्याएं थीं और एक बालक था जो कि भारतीय परिधान पहने हुए था। दोनों नेताओं ने रुक कर उस बच्चे से बात की और फिर ट्रंप ने उससे हाथ मिलाया और मोदी ने उसकी पीठ थपथपाई। इस बच्चे के बारे में पता करने पर पता चला कि यह भारत के केरल के कन्नड़ जिले का सात्विक हेगड़े है जो कि वहां पर एक योग का कार्यक्रम करने आया था। योग का कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात हुआ बच्चों के साथ लाइन में खड़ा हो गया था।

दुनियाभर ने देखी भारत की ताकत

नरेंद्र मोदी

टेक्सास में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में दुनिया ने भारत की ताकत को देखा। भारत अब वह देश नहीं रहा जो कभी दूसरे देशों से सहायता मांगा करता था और भारत विश्व की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था और दक्षिण एशिया में एक उभरती हुई शक्ति है। इस बात का प्रमाण अमेरिका से भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने दे दिया।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
जानिए कौन है नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप से ह्यूस्टन में हाथ मिलाने वाला बच्चा
Article Name
जानिए कौन है नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप से ह्यूस्टन में हाथ मिलाने वाला बच्चा
Description
भारत के प्रधानमंत्री द्वारा हाउदी मोदी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक बच्चे ने नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप से हाथ मिलाया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment