मोदी जी रोज गाँधी जी के विचारों का हनन करते हैं-राहुल गाँधी
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के जन्मदिन के अवसर पर राहुल गाँधी ने गाँधी संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं का संबोधन किया । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने मोदी जी पर जमकर निशाना साधा ।
राहुल गांधी ने मोदी जी पर हमला करते हुए बोले की महात्मा गांधी जी सदैव सत्य और अहिंसा पर चले । सत्य और अहिंसा के लिए यहाँ तक कि उन्होंने अपनी जान भी दे दी लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी रोज इसी के खिलाफ लड़ते हैं ।
राहुल गांधी ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन है । गांधी जी ने ही पूरे देश को स्वतंत्रता का रास्ता दिखाया था और पूरे देश को एक सूत्र में पिरो दिया था ।
गांधी जी ने अपने पूरे जीवन काल में ना तो किसी से नफरत की और ना ही किसी से हिंसा और ना ही किसी व्यक्ति विशेष के बारे में कभी कोई गलत विचार दिए । हम और हमारा देश गांधीजी के विचार , सत्य और अहिंसा के लिए और स्वतंत्रता प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सदैव उनके आभारी रहेंगे । लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिदिन उनके विचारों के खिलाफ लड़ते हैं ।
गांधी जी ने कहा था कि देश को जोड़ना है और मोदी जी के विचार देश को तोड़ने वाले है । गांधी जी ने कहा था कि अपने जीवन काल में सदैव सत्य बोलना चाहिए लेकिन मोदी जी रोज सभाओं में , कार्यकर्ताओं के सामने और देश से हमेशा झूठ बोलते हैं ।
राहुल गांधी ने बेलगाम बेरोजगारी और बढ़ती हुई महंगाई पर भी जोरदार हमला किया । उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने देश के युवाओं को हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था । यह वादा उन्होंने अपने घोषणापत्र में और जनसभाओं में मंच से किया था ।
उन्होंने यह वादा भी किया था कि हर व्यक्ति के बैंक खातों में लगभग 15 लाख रुपये आएंगे मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ । नोटबंदी के समय देश का आम आदमी लाइनो में खड़ा दिखा । कितने बेगुनाहों की जान भी गई लेकिन नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे लोग कभी भी लाइनों में खड़े नहीं दिखे । यह लोग देश का लाखों करोड़ों रुपए नरेंद्र मोदी जी की मदद से लेकर देश से बाहर चले गए ।

