हैप्पीनेस क्लास में मेलानिया हुई दोगुनी हैप्पी
अमेरिका कितना बड़ा है? यहां से अमेरिका कितना दूर है? आपको कौन सा कार्टून पसंद है? यह कुछ ऐसे मासूम सवाल थे जिनका सामना दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की प्रथम महिला को करना पड़ा। मासूम बच्चों के इन सवालों का जवाब देते हुए मिलेनिया की हैप्पीनेस दुगनी हो गई। दिल्ली के सरकारी स्कूल में आयोजित हैप्पीनेस क्लास में मेलानिया ने बताया कि उनका फेवरेट कार्टून टॉम एंड जेरी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत दौरे पर आए उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप मंगलवार को दोपहर दिल्ली के सर्वोदय सह शिक्षा उच्चतर माध्यमिक स्कूल पहुंची और हैप्पीनेस क्लास में गई। इस कार्यक्रम में वह दिल्ली के सरकारी स्कूल को देखने आई थीं।
जरूर देखें स्वीट कॉर्न से बनी इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें
इस कार्यक्रम का संचालन कर रही शिक्षिका मनु गुलाटी ने बताया कि मेलानिया ने इसे न सिर्फ देखा बल्कि उन्होंने बच्चों के साथ करिकुलम के साथ माइंडफूलनेस वाले हिस्से का अभ्यास भी किया। मेलानिया ने कहा कि इससे मैं तनावमुक्त महसूस कर रही हूं इसमें एक कार्यक्रम था जिसमें बच्चों को बताना था कि उनके साथ ही में कौन सी वह बात है जो उन्हें अच्छी लगती है। मेलानिया सबसे पहले स्कूल की लाइब्रेरी में गई जहां रूम टू रीडिंग कार्यक्रम के तहत शिक्षिका दीपिका ने कक्षा चार के बच्चों को उनके सामने एक कहानी सुनाई। अमेरिका की प्रथम महिला का स्वागत करने के लिए बच्चों ने उन्हें माला पहनाकर तिलक लगाकर धूमधाम तरीके से उन्हें भारतीय संस्कृति से परिचित कराया।

मेलानिया ट्रंप के स्वागत के लिए हैप्पीनेस कक्षा की दीवार पर बच्चों ने प्यारे-प्यारे कोट्स लिखे हुए थे जिसके जवाब में मेलानिया ने भी कक्षा की दीवार पर लिखा दोस्त, स्वतंत्रता, खूबसूरत परिवार आपके स्वागत के लिए शिक्षकों और आपका धन्यवाद। मेलानिया के स्वागत के लिए स्कूल में फूलों की रंग बिरंगी रंगोली बनाई गई थी। इसके साथ ही उनके आगमन पर बैंड ने स्वागत धुन बजाई।

