Breaking News News politics 

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा दिल्ली में मरने वालों के लिए बीजेपी जिम्मेदार है

लगातार हो रही हिंसा के चलते राजधानी दिल्ली पूरी तरह से जल रही है। इस हिंसा के लिए नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं। भले ही लोग अपनी जान गवां रहे हैं लेकिन वह अपनी सियासत करने से बाज नहीं आ रहे। सियासत के इस दौर में लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी जारी है। इसी बीच एआईएमआईएम  प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी का घेराव करते हुए कहा,” ये एक प्रोग्राम है। यह हमको गुजरात 2002 की याद दिलाता है। अल्लाह ना करे की ये उस तरह से बड़े आगे। मगर यकीनन जिस तरह से सरकार की खामोशी और बीजेपी सरकार की ओर से किसी तरह की हरकत नहीं की जाती हैं। और एक सन्नाटा मेंटेन किया जाता है। यह इनकी सक्रियता का प्रमाण है साथ ही दिल्ली पुलिस को दंगाइयों के साथ मिली हुई है।”

जरूर पढ़ें – दिल्ली हिंसा में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

एआईएमआईएम प्रमुख ने सीधे भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 308 की मेजॉरिटी आपकी किस काम की है। जब आप देश की राजधानी को सुचारू रूप से नहीं चला पा रहे हैं।  ये नाकामी सरकार और गृह मंत्रालय की है। ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि दंगों में मरने वाले के लिए सिर्फ और सिर्फ बीजेपी जिम्मेदार है।दिल्ली में हिंसा को काबू करने के लिए आर्मी का आना बेहद जरूरी है।

 

वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में हो रही हिंसा को लेकर सख्त रुख अख्तियार करते हुए पुलिस से जवाब देने का निर्देश दिया। कोर्ट ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़काने में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा है। इसके अलावा वकील फजल अब्दाली और नबीला हसन की याचिका में भाजपा नेता कपिल मिश्रा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा तथा अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

 

Related posts

Leave a Comment