कराचीBreaking News Entertainment Featured Article News 

मीका सिंह ने कराची में गाया गाना, भड़क गए लोग

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर माने जाने वाले मीका सिंह एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके विवादों में घिरने की वजह उनका कोई बयान नहीं है। बल्कि इस बार वाह अपनी परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव चल रहा है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ झूठी कार्रवाई करते हुए भारत के सभी राजनयिकों को वापस भारत भेज दिया और उसने भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंध भी खत्म कर दिया। ऐसे में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने कराची में जाकर गाना गाया। जिससे भारत के लोग उन पर भड़क गए। उनके खिलाफ अब सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है। लोग मीका सिंह के खिलाफ तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

जबरदस्त तनाव के बीच किया ऐसा काम

दरअसल जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंध खत्म करने के साथ-साथ अपने यहां बॉलीवुड फिल्मों और बॉलीवुड कलाकारों पर भी पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इसी बीच मीका सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह कराची में एक कंसर्ट करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस वीडियो के बारे होने के बाद भारतीय लोग उन पर भड़क गए। उन्होंने उन्हें शर्म करने की बात तक कह डाली। केवल भारतीय ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी लोग भी मीका सिंह के इस काम पर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

पहली बार नहीं है जब मीका सिंह विवादों में फंसे हैं। इसके पहले भी अपने बयानों के कारण उन्हें विवादों का सामना करना पड़ चुका है। मीका सिंह ने कराची में गाना गाया। जिसको लेकर पाकिस्तान के एक सिंगर ने तंज कसते हुए कहा कि कश्मीर में पूरी तरह से अशांति है। ऐसे में एक भारतीय सिंगर आता है और पाकिस्तान में गाना गाता है ,पैसे कमाता है और फिर यहां से चला जाता है। ऐसे जैसे कुछ हुआ ही न हो।

Summary
मीका सिंह ने कराची में गाया गाना, भड़क गए लोग
Article Name
मीका सिंह ने कराची में गाया गाना, भड़क गए लोग
Description
भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू कश्मीर को लेकर भारी तनाव चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान के कराची में जाकर गाना गाया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment