संयुक्त रैलीFeatured Article News politics 

कुंभ मेले के समापन के बाद प्रयागराज में संयुक्त रैली करते हुए दिखेंगे बुआ भतीजे

पिछले दो महीनों में इलाहाबाद यानी कि वर्तमान प्रयागराज कुंभ मेले के कारण लोगों की नजरों में था। मगर अब लोकसभा चुनावों के कारण एक बार फिर से प्रयागराज चर्चा में है क्योंकि यहां पर उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गठबंधन के दो शीर्ष नेता अखिलेश यादव और बहन कुमारी मायावती यानी कि बुआ भतीजे की जोड़ी संयुक्त रैली करती हुई दिखेगी। उत्तर प्रदेश के इस गठबंधन की कोशिश रहेगी कि प्रयागराज के साथ-साथ कौशांबी और फूलपुर लोकसभा सीट भी इनके ही खाते में जाए। मायावती अपने प्रत्याशियों के लिए अलग से जनसभाएं करेंगी। मगर प्रयागराज फूलपुर और कौशांबी की लोकसभा सीट सपा के खाते में आई है। जिसके कारण यहां पर संयुक्त रैली की योजना बनाई है।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने गठबंधन तैयार कर भाजपा को शिकस्त देने के लिए अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देने का प्रयास किया। मायावती और अखिलेश यादव दोनों अपने अपने प्रत्याशियों के लिए अलग जनसभाएं करेंगे। इसके साथ ही दोनों ने संयुक्त रैलियों को करने का कार्यक्रम भी तय किया है। प्रदेशभर में अखिलेश यादव और मायावती के 11 संयुक्त रैलियों के कार्यक्रम तय किए गए हैं।

प्रयागराज और फूलपुर में बसपा के वोटों की संख्या काफी ज्यादा है। अगर गठबंधन यहां पर अच्छे तरीके से अपने वोटरों को लुभाने का प्रयास करता है तो वह इन लोकसभा सीटों पर अच्छी बढ़त बना सकता है या फिर इन लोकसभा सीटों पर गठबंधन की जीत भी हो सकती है। वही पिछली बार बसपा प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर थी। अतः यहां पर भी बसपा की वोट बैंक को नकारा नहीं जा सकता है। कौशांबी प्रयागराज और फूलपुर में संयुक्त रैली करके गठबंधन आसपास के लोकसभा क्षेत्रों में अपने वोटरों को लुभाने का प्रयास करेगा।

इन लोकसभा चुनाव में मायावती काफी सक्रिय नजर आएंगी। उन्होंने लगभग 40 से अधिक जनसभाएं करने के कार्यक्रम तय किए हैं। लोकसभा चुनाव में बसपा के 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनके लिए मायावती को लगभग 40 जन सभाएं करनी हैं। हर एक प्रत्याशी के लिए मायावती लगभग एक जनसभा करना चाहती हैं। संयुक्त रैलियों के कारण कुछ जगहों पर मायावती के लिए दोबारा अकेले रैली कर पाना संभव नहीं होगा। मगर शुरुआती तैयारियों में मायावती के लिए ऐसे ही कार्यक्रम तय किए गए हैं।

सपा बसपा और रालोद को मिलाकर उत्तर प्रदेश में जो महागठबंधन तैयार हुआ है। उसमें सपा के खाते में 37 सीटें ,बसपा के खाते में 38 सीटें और रालोद के खाते में 3 सीटें आई हैं।

 

राजनीति और देश  दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment