नोटबंदी को लेकर विपक्ष ने पेश किया स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो
केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी हमेशा से विपक्ष के लिए खटकती रही है। मंगलवार के दिन विपक्ष ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नोट बंदी पर सरकार को घेरा है और बताया कि नोटबंदी से भारतीय जनता पार्टी को काफी फायदा पहुंचा है। इसके सबूत के तौर पर उसने स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो भी पेश किया है। हालांकि वीडियो के सत्यता को लेकर अभीअभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
स्टिंग ऑपरेशन के जरिए विपक्ष में मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बहुत फायदा पहुंचा है। इस में बैंकों की भी मिलीभगत है। नोट बंदी करके गरीबों को लूटा गया है और अमीरों की जेब भरी गई है। यह देश के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है।
इसके पहले भी भारतीय जनता पार्टी के विरोधी पार्टियों ने नोटबंदी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए थे मगर वह अपने आरोप कभी भी सिद्ध नहीं कर पाए थे। लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन का समय शेष हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के ऊपर इस तरह के गंभीर आरोप लगाना और नोट बंदी को लेकर स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो पेश करना भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है। 31 मिनट का यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है।
स्टिंग के इस वीडियो में एक व्यक्ति को फोन पर बातचीत करते हुए दिखाया गया है जो कि नोट बदलवाने की बात कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नोटबंदी के बाद का है। वीडियो में नोटों के बंडल भी दिखाए गए हैं और विपक्ष का आरोप है कि भाजपा के नेताओं ने नोट बदलवाने के लिए बैंक से मदद ली।
नोट बंदी के 2 साल पूरे होने के बाद भी विपक्ष ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार को घेरना नहीं छोड़ा। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मोदी सरकार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए। विपक्ष के यह आरोप कितने सही और कितने गलत साबित होते हैं यह तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा और इसका चुनाव पर क्या असर पड़ेगा यह भी आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।
राजनीति और देश दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।

