रायबरेली से प्रयागराज हाईवे होगा फोर लेन, तैयारी हुई शुरू, पढ़िये खबर
जानकारी के लिए बता दें कि रायबरेली से प्रयागराज जानें वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। जहां ताजा जानकारी के अनुसार रायबरेली-प्रयागराज हाईवे को फोर लेन किया जायेगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने तैयारी शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार इस हाईवे को फोर लेन करने को लेकर 13 अप्रैल तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद चयनित एजेंसी के द्वारा सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। हालांकि, पहले चरण में हाईवे पर चार जगह फोर लेन बाईपास का निर्माण हो रहा हैं।
इसके द्वारा किया जाएगा काम
आपको बता दें की 94 किलोमीटर लंबे रायबरेली-प्रयागराज हाईवे में आठ किलोमीटर सड़क को फोर लेन करने का काम एनएचएआई प्रयागराज के द्वारा किया जायेगा। जबकि शेष कार्य एनएचएआई रायबरेली के द्वारा होगा। इसके निर्माण पर करीब 1100 करोड़ खर्च किये जाएंगे।
कई जिलों को होगा फायदा
जहां रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर पहले चरण में जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार और प्रतापगढ़ जिले में बाईपास बनाया जा रहा हैं। बहुत जल्द हाईवे को फोर लेन करने का काम भी चालू होगा। इस सड़क के फोर लेन होने से कई जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा। जिसका लोग एक शहर से दूसर शहर में जाने के लिए फायदा उठा सकेंगे।

