शादीशुदा महिलाएं न पहनेFeatured Article Interesting mythology Opinion हिन्दी लेख 

भूल कर भी ये 2 चीजें शादीशुदा महिलाएं न पहने, इन चीजों को पहनना माना जाता है अशुभ

जो लड़कियां या महिलाएं शादीशुदा है वह एक बार इस खबर को जरूर पढ़े। गौरतलब है कि भूल कर भी शादीशुदा महिलाएं न पहने ये दो चीजें, क्यूकि शादीशुदा महिलाओ के लिए इन चीजों को पहनना काफी बड़ा अपशकुन माना जाता है। अब यूँ तो आज के समय में ऐसी कई शादीशुदा महिलाएं है जो इन बातों पर यकीन नहीं करती। जी हां आज के समय में हम क्या पहनते है, इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। मगर जरा सोचिए अगर आपके द्वारा किए गए कामो का बुरा असर आपके परिवार पर पड़े, तो क्या आपको अच्छा लगेगा। इसी तरह से शादीशुदा महिलाएं जो भी पहनती है या जो कुछ भी करती है, उसका सीधा असर उनके पति के जीवन पर पड़ता है। इसलिए भूल कर भी ये दो चीजे शादीशुदा महिलाएं न पहने और जितना हो सके इन दो चीजों को पहनने से नजर अंदाज करे।

शादीशुदा महिलाओ को नहीं पहननी चाहिए ये दो चीजें..

१. सफेद रंग की साडी न पहने.. गौरतलब है कि शादीशुदा महिलाओ को भूल कर भी सफेद रंग की साडी नहीं पहननी चाहिए। हालांकि आज के समय में कुछ लड़कियां और महिलाएं ऐसी है जिन्हे केवल सफेद रंग ही अच्छा लगता है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शादीशुदा महिलाओ के लिए सफेद रंग की साडी पहनना शुभ नहीं माना जाता। बता दे कि इसका बुरा असर आपके पति के जीवन पर पड़ सकता है। जी हां इससे आपके दाम्पत्य जीवन में नकारात्मक चीजों का वास होने लगता है। इसलिए भूल कर भी सफेद साडी न पहने।

२. काले रंग की चूड़ियां न पहने..आपको जान कर हैरानी होगी, लेकिन शादीशुदा महिलाओ के लिए काली चूड़ियां पहनना भी अच्छा शगुन नहीं है। जी हां इस रंग की चूड़ियां पहनने से महिलाओ को शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। वैसे भी काले रंग को बुराई और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस रंग की चूड़ियां पहनेगी तो इसका बुरा असर न केवल आपके जीवन पर बल्कि आपके पति के जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए अगर हो सके तो काले रंग की चूड़ियां न पहने।

बहरहाल ये दो चीजे भूल कर भी शादीशुदा महिलाएं न पहने । अब इस जानकारी पर अम्ल करना या न करना ये तो आप पर ही निर्भर करता है।

दाम्पत्य जीवन की खुशहाली से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
भूल कर भी ये 2 चीजें शादीशुदा महिलाएं न पहने, माना जाता है अशुभ - India Alive
Article Name
भूल कर भी ये 2 चीजें शादीशुदा महिलाएं न पहने, माना जाता है अशुभ - India Alive
Description
भूल कर भी शादीशुदा महिलाएं न पहने ये दो चीजें, क्यूकि शादीशुदा महिलाओ के लिए इन चीजों को पहनना काफी बड़ा अपशकुन माना जाता है। अब यूँ तो आज के समय में ऐसी
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment