पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को “भारतरत्न” मिला, जिससे बंगाल के लोग खुश भी है, लेकिन काफी हैरान भी है
ये तो सब जानते है कि हाल ही में छब्बीस जनवरी को पूरे भारत देश में गणतंत्र दिवस मनाया गया था। ऐसे में इस शुभ मौके पर मोदी सरकार द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारतरत्न मिला है। हालांकि ये सरप्राइज बंगाल के लोगो के लिए भी काफी हैरान कर देने वाला था, क्यूकि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि मोदी सरकार प्रणब मुखर्जी को भारतरत्न से सम्मानित करेगी। गौरतलब है कि जिस तरह से मोदी सरकार द्वारा प्रणब मुखर्जी को सम्मानित किया गया, उससे न केवल आम लोग बल्कि खास लोग भी बेहद खुश है। जी हां कई राजनीतिक दलों ने मोदी सरकार के इस फैसले की तारीफ की है। इसके साथ ही कुछ लोगो का कहना है कि प्रणब मुखर्जी तो बंगाल की शान है।

प्रणब मुखर्जी को भारतरत्न मिलने से खुश और हैरान है बंगाल के लोग..
बहरहाल लोगो का कहना है कि वह बंगाल से देश के पहले राष्ट्रपति रहे है। तो ऐसे में उनको सम्मानित किए जाने पर हम बेहद खुश है। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश ने भी इस फैसले को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की है। दरअसल बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस का कहना है कि प्रणब मुखर्जी कई सालो तक केंद्रीय मंत्री रहे है। यहाँ तक कि उन्होंने देश की रक्षा और वित्त मंत्री का कार्यभार भी संभाला है। इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति की पदवी दी गई। इसलिए वह सही मायनो में इस सम्मान के हक़दार है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो प्रणब मुकर्जी को भारतरत्न मिला है, ये जान कर बंगाल के लोग बेहद खुश है और हैरान भी है।
इसके बाद चंद्र कुमार जी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पर हमेशा यही आरोप लगते थे कि वह सही व्यक्ति को सम्मानित नहीं करती। मगर इस बार उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे प्रणब मुखर्जी को सम्मानित करके ये साबित कर दिया कि भाजपा सरकार केवल काबिलियत के आधार पर ही लोगो को सम्मानित करती है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रणब मुखर्जी बंगाल से भारतरत्न हासिल करने वाले छठे शख्स है। बहरहाल प्रणब मुखर्जी को भारतरत्न मिला है, ये जान कर सबसे ज्यादा ख़ुशी बंगाल के पूर्व नेताओ को हुई है। उनका कहना है कि प्रणब मुखर्जी ने वास्तव में बंगाल की शान को ऊँचा कर दिया है।
अब हम तो यही दुआ करते है कि भविष्य में हमारे भारत में जो नेता आएं वो भी केवल हमारे देश का कल्याण करने के बारे में ही सोचे।
देश और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।




Hi is right person to be Bharat Razan.
It’s a Master stroke played MODI JI
Satyamav jayte congratulations sir