कांग्रेस पक्षी पत्रकार मानक गुप्ता ने फेक न्यूज़ पर हद पार कर दी
कांग्रेसी पत्रकार-पत्रिका उसी के लिए सिर दर्द साबित हो जाते है जिससे पता ही नहीं चलता कि वह कब क्या कर सकते हैं. महाराष्ट्र में सरकार को लेकर उठापटक जारी है. सुप्रीम कोर्ट में एनसीपी, शिवसेना, कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई हुई और 27 नवंबर को शाम 5:00 बजे तक फैसला आ जाएगा लेकिन कांग्रेस पक्षी पत्रकार मानक गुप्ता ने तो अभी से फैसला सुना दिया है.
अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के टीवी न्यूज चैनल न्यूज़ 24 में संपादक मानक गुप्ता ने कहा है कि शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस की जीत हुई है. उन्हें वही मिला जो वह सुप्रीम कोर्ट से मांग कर रहे थे.
यहां कोई भी जीत नहीं है क्योंकि इन तीनों पार्टियों ने तीन मांगे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखी थी और वह तीनों ही मांगे खारिज हो चुकी है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्विटर बायो बदलना क्या दर्शाता है ?
कांग्रेस पक्षी पत्रकार मानक गुप्ता ने यह बातें छुपाई

पहला यह कि फडणवीस सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए. दूसरी मांग यह थी कि एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका मिले और तीसरी मांग यह थी कि प्रोटेम स्पीकर के तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठम विधायक को चुना जाए.
कांग्रेस की पत्रकार लॉबी इसी तरीके के फेक न्यूज़ फैला के पार्टी की फजीहत तो करते ही है साथ ही पत्रकारिता के प्रोफेशन को कलंकित करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते.
मानक गुप्ता ने तथ्यों को छुपाकर या फिर बिना रिसर्च के ही इस न्यूज़ को अपने मालिक की पार्टी कांग्रेस के पक्ष में दिखाने की घटिया कोशिश की लेकिन सत्य इंटरनेट के दौर में छुपता नहीं है और यह बात मानक गुप्ता शायद भूल गए.
इसी वजह से पहले भी गुप्ता को उनके ट्वीट्स की वजह से ट्रोल होना पड़ चुका है और कई बार अपनी गलती भाँपते हुए वह उनको डिलीट करने पर मजबूर भी हो चुके है. अब भी नहीं समझे मानक जी तो आपको कोई समझा नहीं पाएगा और फिर शायद बचा भी नहीं पाएगा.

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

