मन की बात से जुड़े खास विषय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से एक बार फिर से 2 अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। आज प्रधानमंत्री ने मन की बात की जरिए कई महत्वपूर्ण विषय लोगों तक पहुंचाए। पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए गए इस बेहतरीन कदम पर विश्व की नजरें भारत पर टिकी हैं। इसी क्रम में बापू के 150वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता मिशन को सरकार ने एक नया आयाम देने की कोशिश की है।
प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर के दिन देशवासियों से “फिट इंडिया प्लागिंग” कार्यक्रम में भाग लेने को कहा है। प्लॉगिंग में लोग जॉगिंग करते हुए सड़कों पर पड़े कूड़े को साफ करेंगे। जिससे शरीर की कसरत के साथ-साथ सफाई भी हो जाती है। फिट इंडिया प्लॉगिंग रन का आयोजन खेल मंत्रालय के द्वारा किया जाएगा।
यह प्लॉगिंग 2 अक्टूबर को 2 किलोमीटर तक आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा कि 2 अक्टूबर को से शुरू हो रहे इस अभियान के जरिए हम देशवासियों को 2 किलोमीटर तक की जाॅगिंग करना है तथा 2 किलोमीटर तक फैले हुए उस कचरे को भी सफाई भी। जिसके साथ हम अपने सेहत को स्वस्थ तो बनाएंगे ही साथ ही धरती माँ को भी सेहतमंद बनाएंगे। हम इस अभियान से जुड़कर अपने आसपास फैले हुए कचरे से मुक्त करके उस क्षेत्र को स्वच्छ बनाएंगे।
जरूर देखें –जानिए कि अमित शाह का ‘शाह’ कहां से आया?
साथ ही प्रधानमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया है कि वह नए तरीकों से बने व्यसनों से बचने का आग्रह किया है। युवाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हाल ही में सरकार ने ई- सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं तक यह भ्रांति फैलाई गई है कि ई- सिगरेट से कोई खतरा नहीं होता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ई- सिग्रेट को बंद करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि नशा करने का यह तरीका हमारे युवा देश को तबाह न कर दे। घर परिवार के सपनों को रौंदा ना डालें। और यह बीमारी अपनी जड़ें जमानें में सफल ना हो पाए।

