दवाई के पत्तेFeatured Article health Interesting Knowledge हिन्दी लेख 

जाने आखिर क्यों दवाई के पत्ते में होती है थोड़ी सी खाली जगह, इसका कारण जान कर रह जायेंगे हैरान

गौरतलब है कि आप सब ने अपने जीवन में कई बार दवाईयां ली होंगी, लेकिन क्या आपने कभी दवाई के पत्ते को गौर से देखा है. बहरहाल दवाई के पत्ते को गौर से देखने पर आपको खुद बखुद ये पता चल जाएगा कि दवाई में थोड़ी सी खाली जगह रखी जाती है. मगर क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर ये खाली जगह क्यों छोड़ी जाती है. यक़ीनन हमें तो केवल अपनी दवाई लेने और बीमारी से निजात पाने से मतलब है. इसलिए हमने कभी दवाई के पत्ते के बारे में इतनी गहराई से सोचा ही नहीं होगा. क्यों हम सही कह रहे है न. वैसे आज हम आपको इसका असली कारण जरूर बताएंगे, ताकि अगर भविष्य में कभी आपके दिमाग में ये ख्याल आएं तो आपको इसका जवाब ढूंढने के लिए कही और न जाना पड़े.

दवाई के पत्ते में थोड़ी सी खाली जगह क्यों होती है ? ..

गौरतलब है कि दवाई एक ऐसी चीज है जो केवल भारत देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में सप्लाई की जाती है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो आज के जमाने में व्यक्ति भोजन से ज्यादा दवाईयों पर ही जिन्दा रहता है. दरअसल दवाई के पत्तो को कुशनिंग इफ़ेक्ट देने के लिए ही उनमे थोड़ी सी खाली जगह रखी जाती है. जी हां इसे कुशनिंग इफ़ेक्ट देने के लिए दवाईयों के पत्ते इस तरह से बनाएं जाते है, जिससे उनमे थोड़ी सी जगह बची रहे. इसके इलावा इसका असली कारण यह भी है कि इस तरह से दवाईयां खराब नहीं होती और न ही टूटती है. यानि दवाईयों को सुरक्षित रूप से संभाल कर रखने के लिए ही उनके पत्ते इस तरह से बनाएं जाते है.

गौरतलब है कि पत्ते में खाली जगह रखने के कारण ही इसका दबाव हर जगह एक समान मात्रा में रहता है. जिसके चलते दवाई को कोई नुक्सान नहीं पहुँचता. इसके इलावा इसका दूसरा बड़ा कारण ये है कि इस तरह से पैक्ड दवाई काटते समय कोई परेशानी नहीं होती और केमिस्ट आसानी से दवाई के पत्ते को काट सकता है. वैसे भी आपने अक्सर देखा होगा कि जब हम किसी केमिस्ट के पास जाते है तो वह हमें उतनी ही दवाई देता है, जितनी कि हमें जरूरत होती है. इस दौरान वह दवाई के पत्ते को काट कर देता है. ऐसे में आप खुद सोचिए कि अगर दवाईयों के पत्ते में जगह ही नहीं होगी, तो वह दवाई के पत्ते को कैसे कटेगा.

इसके साथ ही सही डोज दिखाने के लिए भी थोड़ी सी स्पेस रखी जाती है. इससे दवाईया काफी लम्बे समय तक सुरक्षित रहती है.

चिकित्सक ज्ञान से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
जाने आखिर क्यों दवाई के पत्ते में होती है थोड़ी सी खाली जगह - India Alive
Article Name
जाने आखिर क्यों दवाई के पत्ते में होती है थोड़ी सी खाली जगह - India Alive
Description
हमने कभी दवाई के पत्ते के बारे में इतनी गहराई से सोचा ही नहीं होगा. क्यों हम सही कह रहे है न. वैसे आज हम आपको इसका असली कारण जरूर बताएंगे
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment