एलोवेरा का इस्तेमालFeatured Article health Opinion हिन्दी लेख 

एलोवेरा का इस्तेमाल करे और इन तीन रोगो से छुटकारा पाएं

अगर हम आयुर्वेद की बात करे तो आयुर्वेद के अनुसार एलोवेरा में कई तरह के औषधीय गुण पाएं जाते है. यही वजह है कि इसका इस्तेमाल न केवल दवाईयां बनाने के लिए किया जाता है, बल्कि त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए अगर हो सके तो एलोवेरा का इस्तेमाल करे और खुद को स्वस्थ रखे. बता दे कि एलोवेरा हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. जी हां यह हमारे शरीर के कई रोगो का उपचार करता है. बहरहाल आज हम आपको एलोवेरा के कुछ फायदों से रूबरू करवाने जा रहे है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो एलोवेरा का इस्तेमाल करे और कई अनगिनत रोगो से छुटकारा पाएं.

एलोवेरा के इस्तेमाल से इन तीन रोगो से पाएं छुटकारा..

१. पेट की बीमारियां.. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एलोवेरा का इस्तेमाल करने से पेट की कई बीमारियों से भी निजात पाया जा सकता है. दरअसल एलोवेरा के रस में निम्बू और शहद मिला कर पीने से व्यक्ति का पाचन तंत्र काफी मजबूत रहता है. इससे खाना भी जल्दी पचता है और पेट से संबंधित बीमारियां जैसे कि गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच आदि से संबंधित सभी समस्याएं भी खत्म हो जाती है.

२. बालो को मजबूत बनाने में सहायक.. गौरतलब है कि अगर आपके बाल कमजोर है तो एलोवेरा का इस्तेमाल जरूर करे. दरअसल एलोवेरा जेल को बालो की जड़ो में लगाने से बाल काफी मजबूत और घने हो जाते है. यहाँ तक कि इससे बाल टूटने और बालो में रुसी होने जैसी समस्याएं भी खत्म हो जाती है. इसलिए अगर आप अपने बालो को मजबूत बनाना चाहते है तो आज से ही एलोवेरा का इस्तेमाल करे.

३. मोटापा कम करने में मददगार.. गौरतलब है कि जो लोग अपने मोटापे से परेशान है, उन्हें तो एलोवेरा का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, क्यूकि यह शरीर का मोटापा कम करने से काफी मददगार होता है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एलोवेरा का जूस शरीर की चर्बी को कम करने में काफी मददगार सिद्ध होता है. जी हां भले ही शरीर की चर्बी धीरे धीरे कम होती है, लेकिन एलोवेरा का जूस पीने से चर्बी कम जरूर हो जाती है. बता दे कि अगर एक बार आपकी चर्बी कम होनी शुरू हो जाएँ तो इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है.

बहरहाल हम तो आपसे यही कहेंगे कि आज से ही एलोवेरा का इस्तेमाल करे और इससे बहुत सारे जबरदस्त लाभ पाएं.

स्वास्थ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
एलोवेरा का इस्तेमाल करे और इन तीन रोगो से छुटकारा पाएं - India Alive
Article Name
एलोवेरा का इस्तेमाल करे और इन तीन रोगो से छुटकारा पाएं - India Alive
Description
एलोवेरा हमारे शरीर के कई रोगो का उपचार करता है. आज हम आपको एलोवेरा के कुछ फायदों से रूबरू करवाने जा रहे है. सीधे शब्दों में कहे तो एलोवेरा का इस्तेमाल करे
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

2 Thoughts to “एलोवेरा का इस्तेमाल करे और इन तीन रोगो से छुटकारा पाएं”

  1. Rizwan

    alovera ki kitni prajaatiyan hoti h..aur kisme sarvaaadhik aushadhi gun paae jaate h..

    1. Rajni Goyal

      aap natural aloe vera ka use kijiye, wo jyada accha hai..

Leave a Comment