कमाल रशीद खानBollywood Entertainment Social Media Trending 

कमाल रशीद खान उर्फ़ केआरके एयर स्ट्राइक पर राजीनीति ढूढ़ने पर हुए ट्रोल

कमाल रशीद खान को परसो हुई एयर स्ट्राइक में राजनीति की बू आ ही गई| जैसे ही केआरके उर्फ़ कमाल खान ने इस पर ट्वीट किया तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में ज़रा भी वक़्त नहीं गवाया| पूरा मामला इस प्रकार है:-

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। भारत ने अब इस हमले का जवाब दिया है। दरअसल, LOC को पार करने के बाद भारतीय एयरफोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। मिराज -2000 के 12 विमानों ने एलओसी पार करके आतंकवादी शिविरों पर 1,000 हजार बम गिराए।

इसने वहां मौजूद सभी आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया। यह हमला मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे किया गया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायु सेना के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

जर्मन चूहा रेस्क्यू ऑपरेशन : मूषक महाशय को सीवर होल से निकालने के लिए की गई रेस्क्यू कॉल!

सूत्रों ने हमें बताया कि भारतीय वायु सेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में पाकिस्तान में स्थित कई आतंकवादी समूहों के शिविरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।

इस कार्रवाई को आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सराहा जा रहा है। लेकिन कमाल रशीद खान ने ऐसा ट्वीट किया जिसके उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। दरअसल, कमाल रशीद खान ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जंगल में पहली सर्जिकल स्ट्राइक हुई और भाजपा जीती। अब, दूसरे सर्जिकल स्ट्राइक चुनाव (लोकसभा) से पहले, मोदी जी जीतेंगे ‘।

कमाल रशीद खान उर्फ़ केआरके के इस ट्वीट के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाना शुरू हो चुका है। हालांकि केआरके ने अब ये ट्वीट हटा दिया है। पढ़ें लोगों के रिएक्सन्स…

भारत सरकार ने वायु सेना विंग कमांडर अभिनंदन के साथ हुई बदसलूखी पर किया कड़ा विरोध

 

Summary
कमाल रशीद खान उर्फ़ केआरके एयर स्ट्राइक पर राजीनीति ढूढ़ने पर हुए ट्रोल
Article Name
कमाल रशीद खान उर्फ़ केआरके एयर स्ट्राइक पर राजीनीति ढूढ़ने पर हुए ट्रोल
Description
कमाल रशीद खान को परसो हुई एयर स्ट्राइक में राजनीति की बू आ ही गई| जैसे ही केआरके उर्फ़ कमाल खान ने इस पर ट्वीट किया तो लोगों ने उन्हें ट्रोल किया|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment