हाउडी मोदीInternational Affairs News 

कश्मीरी पंडितों का ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में दिखा उत्साह, किया ‘नमस्ते शारदे देवी’ का पाठ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने सात दिनों के विदेश दौरे पर अमेरिका गये हुए हैं. ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में उन्होंने रविवार को शिरकत कर रहे हैं. इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कश्मीरी पंडितों से भी मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वहां शिरकत कर रहे कश्मीरी पंडित भावुक हो गये, और उनका प्रतिनिधित्व कर रहे एक शख्स ने पीएम मोदी का हाथ भी चूमा. साथ ही कश्मीरी पंडितों ने भारत सरकार द्वारा कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने और कश्मीर के लिए उठाये गये क़दमों की सराहना की. इसके अलावा पीएम मोदी ने बोहरा, सिख और कश्मीरी पंडितों के एक-एक प्रतिनिधिमंडल से अलग-अलग मुलाकात की.

सुरिन्दर कौल नाम के एक शख्स ने पीएम का हाथ चूमते हुए, उन्हें 370 हटाने के एतिहासिक फैसले के लिए दुनियाभर के 7 लाख कश्मीरी पंडितों की तरफ से धन्यवाद किया. कश्मीरी समुदाय इस फैसले पर भारत और भारत सरकार के साथ है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका के लिए रवाना पीएम मोदी, लगातार 7 दिन का है बिजी शेड्यूल

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी काफी उत्साहित दिखाई दिए. उन्होंने कहा अगेन नमो नमह. इस मुलाकात में कश्मीरी पंडितों ने ‘नमस्ते शारदे देवी’ का पाठ किया. मोदी ने कश्मीरी पंडितों से कहा कि, आपने जो भी कष्ट झेले हैं, वो भी कम नहीं है. मोदी ने ह्यूस्टन पहुँचाने के बाद ट्वीट कर ख़ुशी ज़ाहिर की, और उसी अंदाज़ में कहा ‘हाउडी ह्यूस्टन’. और साथ ही लिखा, ह्यूस्टन में दोपहर का मौसम काफी अच्छा है, इस गतिशील और उर्जावान शहर में आज और कल अनेक कार्यक्रमों के प्रति आशान्वित हूँ. 

रविवार को ह्यूस्टन में मोदी का दिन में समुदाय के नेताओं के साथ और अग्रिणी ऊर्जा कंपनीज़ के मुख्या कार्यकारी अधिकारिओं के साथ मुलाकातों का कार्यक्रम है.

तजा अपडेट के अनुसार पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए एन.आर.जी. स्टेडियम के सामने लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गयी है.

Related posts

Leave a Comment