कामरान अकमलBreaking News Featured Article Sports 

क्रिकेटर कामरान अकमल का पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर बड़ा खुलासा

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रही है। विश्वकप में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वह दूसरी टीमों पर निर्भर थी। इसके साथ ही विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की काफी फजीहत हुई। पाकिस्तान के प्रशंसकों के साथ साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी भी अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी नाराज नजर आए। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान क्रिकेट की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जाहिर करते हुए अपनी खूब भड़ास निकाली। इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने अब पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है।

क्रिकेटर कामरान अकमल ने कही यह बात

कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट में भाई भतीजावाद की परंपरा के आ जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जो खिलाड़ी घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें उनके अच्छे प्रदर्शन की सही कीमत नहीं मिल रही है। उनको मैचों में बाहर बैठना पड़ रहा है जो कि पाकिस्तान की क्रिकेट के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट में भाई भतीजावाद से निपटने के लिए मुख्य चयनकर्ता एहसान मणि और वसीम खान को इसके बारे में काफी गंभीरता से विचार करना पड़ेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम-उल-हक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इंजमाम उल हक के भतीजे हैं। उनका प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए काफी अच्छा रहा है।

कुछ इस तरह रहा है अकमल का करियर

पाकिस्तान की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते रहे अकमल का करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 157 एकदिवसीय मैचों में 26.1 की औसत से 3236 रन बनाए हैं। वही खेले गए 58 टी-20 मैचों में उन्होंने 21 की औसत से 987 रन बनाए हैं। जो कि किसी भी बल्लेबाज विकेट कीपर का एक सामान्य प्रदर्शन भी नहीं माना जाएगा।

Summary
क्रिकेटर कामरान अकमल का पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर बड़ा खुलासा
Article Name
क्रिकेटर कामरान अकमल का पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर बड़ा खुलासा
Description
विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने के बाद काफी आलोचनाएं होने के बाद अब पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल ने भी एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment