शोएब अख्तरBreaking News Featured Article News Sports 

सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाना चाहते हैं पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर

विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की काफी फजीहत हुई। विश्व कप को खत्म हुए कुछ ही दिनों में 2 हफ्ते हो जाएंगे। मगर अब तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम की फजीहत बंद नहीं हुई है। यही नहीं पूरी क्रिकेट टीम के साथ साथ कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर भी पाकिस्तान के प्रशंसक और पूर्व खिलाड़ी काफी नाराज नजर आ रहे हैं। भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी प्रशंसक अपनी क्रिकेट टीम से काफी ज्यादा नाराज हैं। शोएब मलिक ने विश्वकप समाप्त होने के तुरंत बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। अब पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाना चाहते हैं। और उनकी जगह अच्छा प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को कप्तान की जिम्मेदारी देना चाहते हैं।

शोएब ने की थी सरफराज अहमद की आलोचना

दरअसल विश्व कप ने 16 जून को खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिली हार के बाद शोएब अख्तर ने पूरी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के साथ साथ विशेष तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद की काफी आलोचना की थी। दरअसल विकेटकीपिंग के दौरान सरफराज अहमद की एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें ऐसा लग रहा था कि वह नींद में हैं। जिसे लेकर शोएब अख्तर सरफराज पर भड़के हुए थे। उन्होंने सरफराज अहमद को पेट वाला मोटा कप्तान तक कह दिया था।

इन खिलाड़ियों को देना चाहते हैं कप्तानी का मौका

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाकर हैरिस सोहेल या फिर बाबर आजम को कप्तान बनाने की इच्छा रखते हैं। इस बात को उन्होंने खुद कहा है। उनका मानना है कि हैरिस सोहेल या फिर बाबर आजम में से किसी एक को T20 या फिर वनडे की कप्तानी सौंपने चाहिए। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने टीम के लिए अच्छे रन बनाए हैं। ऐसे में उन्हें कप्तान के तौर पर प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Summary
सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाना चाहते हैं पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर
Article Name
सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाना चाहते हैं पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर
Description
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर अब सरफराज अहमद को पाकिस्तान टीम के कप्तान पद से हटाकर बाबर आजम या सोहेल को कप्तान का पद दिलवाना चाहते हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment