आज से शुरू होगा आईपीएल 2019 का महासंग्राम
आईपीएल 2019 के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी है क्योंकि आईपीएल 2019 का आगाज आज शाम से शुरू होने जा रहा है आईपीएल का लाइव प्रसारण आप अपने टीवी चैनल्स पर आप आसानी से देख सकते हैं। आईपीएल महासंग्राम का 12वां संस्करण है जो आज से शुरू होने जा रहा है।
आरसीबी और सीएसके के बीच होगा पहला मैच –
आईपीएल का रोमांच आज से हर किसी के सिर पर छाया रहेगा क्योंकि आईपीएल 2019 आज से शुरू होने जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि आईपीएल 2019 के पहले मैच में पिछले साल की विजेता रही टीम चेन्नई सुपर किंग्स भी शामिल है वहीं प्रतिद्वंदी टीम में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है जिसने आज तक आईपीएल के किसी भी ट्रॉफी का मुंह तक नहीं देखा है।
फिलहाल आरसीबी और सीएसके के बीच में होने वाला पहला मैच काफी रोमांचक होगा क्योंकि एक और जहां चेन्नई सुपर किंग्स आत्मविश्वास से भरी होकर मैदान पर उतरेगी तो वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने आप को खिताबी दावेदार बनाने के लिए पूरी जोर लगा कर यह मैच जीतने की कोशिश करेगी।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बार फिर खिताब नहीं मिला है, इसलिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है। आईपीएल का लाइव प्रसारण आज शाम 6:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स, के अलार्म लाइव स्ट्रीमिंग के रूप में हॉट स्टार और जियो टीवी पर आसानी से देखे जा सकते हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Description
आईपीएल 2019 का आगाज आज शाम से शुरू होने जा रहा है आईपीएल का लाइव प्रसारण आप अपने टीवी चैनल्स पर आप आसानी से देख सकते हैं। आईपीएल महासंग्राम का 12वां संस्करण है जो आज से शुरू होने जा रहा है।
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo


