‘काली मिर्च’ के सेवन से रोके बालो का झड़ना
दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है, ‘काली मिर्च’ के बारे में।काली मिर्च, कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर युक्त एक मसाला है। गरम मसाले में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्च के उपयोग से सेहत में आश्चर्यजनक लाभ मिलता हैं। इसके प्रयोग से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसके प्रयोग से हम कई तरह की बीमारियों का इलाज भी घर बैठे कर सकते हैं। इसमें आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, क्रोमियम, विटामिन ए और विटामिन सी प्रमुख रूप से पाया जाता है।
इसके इस्तेमाल से खांसी-जुकाम आदि में लाभ मिलता है, साथ ही साथ यह बालों का निश्चित रूप से झड़ना भी रोकता है।अपच, दस्त, कब्ज और अम्लता को दूर करने के लिए भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे पाचन शक्ति भी बढ़ती है।

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो काली मिर्च का सेवन जरूर करें। यह आपका वजन कम रख करता है साथ ही साथ उस पर काबू भी करता है। इसमें ‘फाइटो न्यूट्रिशंस’ होते हैं। जो फैट की आउटर लेयर को तोड़ने में मददगार होते हैं। इसके इस्तेमाल के कारण शरीर में एक्स्ट्रा फैट नहीं जमा हो पाता। बार-बार पेशाब आने के कारण, पसीना ज्यादा आने कारण बेड टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। जिससे हमारा वजन कम होता है।
अगर बालों में बहुत ज्यादा रूसी यानी कि डैंड्रफ हो गया है तो काली मिर्च का प्रयोग करना फायदेमंद साबित होगा इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी प्लेनेटरी नामक एलिमेंट होते हैं। जो आपके बालों पर डैंड्रफ नहीं चिपकने देते हैं। काली मिर्च के पाउडर को दही में अच्छी तरह से मिलाएं फिर इस पेस्ट को बालों में लगा ले। आधे घंटे बाद बालों को पानी से धुले, दूसरे दिन शैंपू कर लें। डैंड्रफ की समस्या से निजात मिल जाएगी
तो दोस्तों, हमारे द्वारा दी गयी काली मिर्च की जानकारी आपको कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर ज़रूर भेजे।

Writer, Storyteller, Dreamer



