Breaking News Trending लोकसभा 2019 

तो बनारस में मोदी के खिलाफ यह लड़ सकते हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां गहन विचार मंथन करने के पश्चात धीरे धीरे करके अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही हैं। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी गढ़ यानी कि बनारस से उनके खिलाफ एक नेता चुनाव लड़ सकते हैं।
प्रवीण तोगड़िया उतर सकते हैं मैदान में –
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हाल ही में उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी जिसमें सबसे दिलचस्प बात यह थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 में कौन से संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे और लगभग सभी को यही अंदेशा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस से एक बार फिर दिल्ली की कुर्सी के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी की गई सूची से यह बात साफ हो गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में बनारस से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं।
 लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए प्रवीण तोगड़िया भी बनारस से चुनाव लड़ सकते हैं। जी हां कहा जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता बनारस से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं क्योंकि प्रवीण तोगड़िया ने हाल ही में अपनी नई पार्टी हिंदुस्तान निर्माण दल के नाम से पार्टी गठित की है।
प्रवीण तोगड़िया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हिंदुस्तान निर्माण दल के लगभग 100 उम्मीदवार चुनाव लड़ने जा रहे हैं प्रवीण तोगड़िया ने इशारों इशारों में यह भी कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो आप बनारस में भी अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 अगले महीने की 11 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं वहीं चुनाव परिणामों की घोषणा 23 मई को होगी।
Summary
Description
लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए प्रवीण तोगड़िया भी बनारस से चुनाव लड़ सकते हैं। जी हां कहा जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता बनारस से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं क्योंकि प्रवीण तोगड़िया ने हाल ही में अपनी नई पार्टी हिंदुस्तान निर्माण दल के नाम से पार्टी गठित की है। 
Author

Related posts

Leave a Comment