आखिरकार 14 साल बाद पाकिस्तान की धरती पर फिर से खेलेगी टीम इंडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच के क्रिकेट मैच का इंतजार पूरी दुनिया को रहता है। जिस तरह से भारत और पाकिस्तान की राजनीतिक संबंध रहते हैं। उसी का प्रभाव भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर भी पड़ता है। भारत के साथ साथ पाकिस्तान के दर्शकों को भी दोनों के बीच क्रिकेट मैच का इंतजार रहता है। भारत में काफी समय से पाकिस्तान की धरती पर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। भारत ही नहीं बल्कि विश्व के सभी देशों ने श्रीलंका की टीम पर पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले के बाद से वहां के सभी दौरे रद्द कर दिया। अब 14 साल बाद 2020 में एक बार फिर से भारत पाकिस्तान की सर जमीन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलता हुआ दिखाई देगा।
पाकिस्तान में होगा एशिया कप 2020
दरअसल 2020 का एशिया कप टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाना है। ऐसे में एशिया क्रिकेट परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया कि भारत को 2020 में पाकिस्तान का दौरा करना है। भारत ने आखिरी बार पाकिस्तान में दीपक्षी सीरीज 2005-06 में खेली थी। 2009 में भारत को पाकिस्तान का दौरा करना था। मगर मुंबई में हुए आतंकी हमले के कारण पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया गया। 2009 में श्रीलंका की टीम पर पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले के बाद दुनिया के किसी भी देश में पाकिस्तान में दौरा करने से मना कर दिया। आईसीसी ने पाकिस्तान की सरजमीं पर दौरा करने को खतरे वाला दौरा बताया था। भारत इस समय एशिया कप टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है।
विश्व कप 2019 में आमने-सामने होंगे भारत पाकिस्तान
भारत ने कई सालों से भले ही पाकिस्तान का दौरा ना किया हो मगर अन्य टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होता रहता है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार मुकाबला 2018 में हुआ था। अब एक बार फिर से भारत पाकिस्तान के साथ विश्वकप 2019 में भिड़ेगा। दोनों के बीच 16 जून को विश्व कप का मैच खेला जाना है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



