विश्वकप मैं भारत की सलामी जोड़ी द्वारा बनाया गया यह खास रिकॉर्ड
विश्व कप 2019 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाला है। सभी टीमें अपने लीग मैच समाप्त करने वाली हैं। कुछ ही दिनों में यह तय हो जाएगा कि वह 4 टीमें कौन सी होंगी जो सेमीफाइनल में खेलेंगी। अभी तक ऑस्ट्रेलिया ही एकमात्र ऐसी टीम रही है। जिसने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान जैसी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। भारत का मुकाबला 2 जुलाई को बांग्लादेश के साथ हो रहा है। इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विश्वकप में अपना चौथा शतक जड़ा। इस शतक के साथ ही रोहित शर्मा भारत की तरफ से एक विश्वकप में 4 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा भारत की सलामी जोड़ी लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
भारत की सलामी जोड़ी ने बनाया यह खास रिकॉर्ड
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में भारत की तरफ से ओपनिंग करने उतरे लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 180 रनों की साझेदारी की। विश्वकप में भारत के लिए पहले विकेट के लिए की गई सबसे लंबी साझेदारी है। इसके पहले 2015 में शिखर धवन और रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए 174 रनों की पहले विकेट की साझेदारी की थी। उसके पहले वर्ष 2003 के विश्व कप में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने पहले विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी की थी। 1996 के विश्वकप में सचिन तेंदुलकर और अजय जडेजा ने पहले विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की थी।
भारत के बल्लेबाजों ने बनाया कई रिकॉर्ड
यह विश्व कप भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक बहुत ही सुनहरा अवसर रहा। इस मौके पर भारत के कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप के 5 मैचों में लगातार पांच अर्धशतक जड़कर विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी का तमगा अपने नाम किया। वहीं रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में भारत की तरफ से चार शतक लगाकर एक विश्व कप में 4 शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



