ऑलराउंडर रविंद्र जडेजाBreaking News Featured Article Sports 

प्लेइंग इलेवन में ना होने के बावजूद भी हर किसी का दिल जीत रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा

अगर भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग करने वाले खिलाड़ियों की बात की जाती है तो उसमें ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम सबसे पहले आता है। मैदान पर वाह इतने चुस्त और तंदुरुस्त नजर आते हैं कि उनके आसपास के 2 मीटर के दायरे से गेंद निकल ही नहीं सकती। विश्व कप की टीम के लिए रविंद्र जडेजा को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया था। मगर अब तक भारतीय टीम द्वारा खेले गए आठ मैचों में से उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया। मगर उसके बावजूद भारतीय टीम का यह आलराउंडर हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रहा है। रविंद्र जडेजा फिलहाल इस समय टीम के खिलाड़ियों को खेल के दौरान ड्रिंक्स ले जाते हुए दिखाई पड़ते हैं। मगर यह खिलाड़ी विश्व कप में सबका चहेता बन चुका है।

इंग्लैंड के खिलाफ लिया था एक शानदार कैच

रविंद्र जडेजा भले ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ना होकर मैच ना खेल रहे हों। मगर जब भी उन्हें मैदान पर आने का मौका मिलता है वह कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कि लोगों का यह याद रहता है। ऐसा ही एक कारनामा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ किया। 23वें ओवर में जब केएल राहुल की जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा फील्डिंग करने आए उस समय कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे और सामने इंग्लैंड की तरफ से अर्धशतक लगा चुके बल्लेबाज जेसन रॉय बल्लेबाजी कर रहे थे। जेसन रॉय ने कुलदीप यादव की गेंद पर शॉट मारा और रविंद्र जडेजा ने एक ऐसा शानदार कैच लपक कर पकड़ा। जिसकी तारीफें अभी तक हो रही हैं।

सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है टीम इंडिया

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी मैच में जीत हासिल करने के साथ ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत दूसरी टीम बनी। अभी तीसरे और चौथे स्थान के लिए इंग्लैंड न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जोरदार टक्कर चल रही है।

Summary
प्लेइंग इलेवन में ना होने के बावजूद भी हर किसी का दिल जीत रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा
Article Name
प्लेइंग इलेवन में ना होने के बावजूद भी हर किसी का दिल जीत रहे ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा
Description
विश्व कप में शामिल ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भले ही विश्व कप में एक भी मैच ना खेले हो मगर अपनी फील्डिंग के दम पर उन्होंने सबका दिल जीत लिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment