भारतीय सेना को मिले के 9 वज्र और एम777 होवित्जर
भारतीय रक्षा तंत्र के लिए आज का दिन बेहद ही अच्छा रहा । अब भारतीय सेना पहले से काफी ज्यादा मजबूत हो गई है । भारतीय सेना को लगभग 3 दशक से जिस चीज का इंतजार था । वह इंतजार खत्म हो गया क्योंकि भारत के पास अब 9 वज्र और एम777 होवित्जर जैसे तोपो को शामिल कर लिया गया है जो दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए काफी है । नासिक के देवलाली तोप खाना केंद्र पर 9 वज्र और एम777 होवित्जर तोपों का एक डेमो भी दिया गया । डेमो के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थी । इसके साथ ही वहां पर सेना के प्रमुख बिपिन रावत भी मौजूद थे ।
चीन और पाकिस्तान की सीमा पर लगातार तनाव होने की वजह से सीमा पर लगातार चुनौतियां मिल रही थी । इसके लिए भारतीय सेना को 9 वज्र और एम777 होवित्जर तोपों की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी । गौरतलब है कि आखरी बार भारतीय सेना में बोफोर्स तोप को भी शामिल किया गया था ।
9 वज्र और एम777 होवित्जर तोपों का डेमो हो जाने के पश्चात रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने वहां पर उपस्थित सभा जनों को संबोधित भी किया । उन्होंने बताया कि भारत देश अब पहले की तरह देश नहीं है । अर्थव्यवस्था में मजबूती के साथ साथ भारतीय भारत अब रक्षा तंत्र में भी मजबूती की ओर बढ़ रहा है । उन्होंने बताया कि यह दोनों 9 वज्र और एम777 होवित्जर तोप अपने आप में काफी विशेषता रखते हैं ।
यह अपनी मौजूदगी को दुर्गम पहाड़ियों पर भी सुना दिखा सकते हैं । यह 155 एमएम, एम777 ए2 अल्ट्रा लाइट होवित्जर आधुनिक गन सिस्टम्स से समाहित है । इन्हें भारतीय सेना में गौरव के साथ शामिल किया गया है । उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में इस प्रकार की तोप को शामिल कर लेने के बाद भारतीय सेना को काफी दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भी आसानी से इस प्रकार के तोप को तैनात करने में काफी हिदायत मिल सकेगी ।
गौरतलब है कि उन्होंने बताया कि इस तोपों के लिए साल 2006 से लगातार बात चल रही थी और पिछले 3 साल के अंदर ही इस तोपों के भारतीय सेना में शामिल करने का निर्णय लिया गया ।

