सचिव लालरीनाNews 

मिजोरम में चुनाव होने से हुई सरगर्मियां तेज

मिजोरम में चुनाव होने में अब काफी दिन नहीं बचे हैं ।   28 तारीख को मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं । नेशनल पीपुल्स पार्टी मिजोरम विधानसभा चुनाव में 8 सीटों पर लड़ने का दावा किया है  । सचिव लालरीना जो कि नेशनल पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय सचिव है  ।  इन्होंने बताया कि इस महीने की 28 तारीख को होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी कुल 8 सीटों पर चुनाव लड़कर अपना भाग्य आजमाएगी  ।
नेशनल पीपुल्स पार्टी के सचिव लालरीना ने इस बारे में बताया कि 8 सीटों पर चुनाव होने के लिए सभी उम्मीदवार आने वाले शुक्रवार तक अपना नामांकन पत्र दायर कर देंगे । गौरतलब है कि मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को ही नामांकन करने की अंतिम तारीख है । वही पार्टी के लिस्ट में पूर्व कांग्रेसी विधायक भी शामिल है और इसके साथ तीन नए चेहरे को भी शामिल किया गया है ।
इसके पहले भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से दरख्वास्त किया था कि मिजोरम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख को बढ़ाया जाए । वह नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए और समय की मांग कर रहे थे ।  चुनाव आयोग ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ाने की प्रार्थना को अस्वीकार कर दिया ।
मिजोरम प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष जेबी लूणा ने नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख बढ़ाने की मांग की थी । उन्होंने इस बात का हवाला दिया था कि मुख्य चुनाव अधिकारी को हटाने की मांग में आंदोलन किया जा रहा है ।  जिसके वजह से सामान्य जनजीवन विभिन्न प्रकार से अस्त-व्यस्त हो गया है ।  इसलिए नामांकन पत्र दाखिल करने में दिक्कत हो रही है ।  इसलिए चुनाव आयोग नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख को बढ़ाने के कृपा करें ।  लेकिन चुनाव आयोग ने  पूरी तरह से इस प्रार्थना को  निरस्त कर दिया । गौरतलब है कि राज्य में  कि राज्य में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख केवल और केवल 9 नवंबर है ।

Related posts

Leave a Comment