हिम मानव येति पैरEnvironment Featured Article Interesting nature News Science Trending 

भारतीय सेना का दावा, दिखे हिम मानव येति के पैर

गुमनाम है कोई…. कुछ ऐसी ही पंक्तियां दिमाग में उठने लगती हैं जब जब हिम मानव का जिक्र होता है, यही वजह है कि आज तक हिम मानव के ऊपर से रहस्य का पर्दा नहीं उठ पाया है। लेकिन भारतीय सेना ने एक बार फिर से दावा किया है कि उसे बर्फ की चादर पर हिम मानव येति के पैर दिखे हैं। लेकिन क्या यह हिम मानव येति के पर हैं या नहीं ? और भारतीय सेना के द्वारा हिम मानव येति के पैर देखे जाने का दावा सही है या नहीं ? यह तो इस खबर को पढ़ने के बाद ही पता चलेगा….

भारतीय सेना ने दिखाए सुबूत –

भारतीय सेना ने पर्वतों की चोटी पर हिम मानव येति के पैर देखे जाने की बात का दावा तो किया ही किया, लेकिन उसके साथ ही भारतीय सेना ने हिम मानव येति के पैर को देखे जाने का सबूत भी पेश किया है। जी हां भारतीय सेना के द्वारा हिम मानव येति के पैरों के निशान की तस्वीरों को साझा भी किया गया है। जिसमें हम आसानी से उन अनजान पैरों के निशान को देख सकते हैं, जो हमें कभी देखने को नहीं मिलते ना ही वह किसी जानवर के पैर होते हैं।
एक ओर इस मामले में जहां लोगों ने सेना को बधाई देना शुरू कर दिया तो वहीं दूसरी हो कुछ नेताओं ने इस मामले पर चुटकी भी ली ।  बीजेपी के पूर्व सांसद तरुण विजय ने सेना को जवाब देते हुए कहा, बधाई हो, हमें हमेशा आप पर गर्व है। भारतीय सेना पर्वतारोहण अभियान दल को सलाम। लेकिन कृपया, आप भारतीय हैं येति को दानव ना कहें। उनके प्रति सम्मान दिखाओ। यदि आप कहते हैं कि वह एक ‘स्नोमैन’ है। सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा- लगता है कि अच्छे दिन का दावा येति से भी ज्यादा छलावा है।
गौरतलब है कि इससे पहले नेशनल ज्योग्राफिक ने हिम मानव येति पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। जिसने उसके पैरों के निशान की पुष्टि की थी। वहीं भारतीय पर्वतीय क्षेत्र में अक्सर ही ऐसी खबरें आती रहती हैं। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वैसे इस बारे में लोगों के सामने कब पुख्ता सुबूत आएगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related posts

Leave a Comment