किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक को 2 साल की जेल
किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक के बारे में तो आप सभी लोग जानते होंगे, क्योंकि साल 2014 में प्रीति जिंटा ने उन पर आरोप लगाया था कि मैच के दौरान उन्होंने उनसे बदतमीजी की थी….. पर देर आए दुरुस्त आए और किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया को अब 2 साल की सजा हो गई है तो चलिए जानते हैं नेस वाडिया को किस मामले के तहत 2 साल की सजा मिली है और नेस वाडिया को 2 साल की सजा किस अदालत के द्वारा सुनाया गया है।
जापान की एक अदालत ने सुनाई सजा –
जापान की एक अदालत ने किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के मामले में 2 साल की सजा सुनाई है। दरअसल नेस वाडिया के बारे में मार्च महीने में जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के होकिडो रेडियो स्टेशन पर हिरासत में लिए जाने संबंधी रिपोर्ट प्रसारित हुई थी, जिसके मुताबिक उन्हें 25 ग्राम मारिजुआना स्मगल करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।
वहीं इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने दोषी पाए जाने पर उन्हें 2 साल की सजा सुना दी है। वाडिया समूह के प्रवक्ता से जब मीडिया ने इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि – “नेस वाडिया भारत में है, फैसला स्पष्ट है। यह निलंबित सज़ा जैसा है। इसलिए नेस वाडिया अपनी दूसरी सभी जिम्मेदारियां निभा सकते हैं।”
आपको बता देंगे प्रीति जिंटा के द्वारा साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया गया था और यह केस करीब 5 साल तक चला। वहीं के चलने के दौरान इस बगिया को इस मामले में यही कहना था कि उनसे व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए उन पर ऐसे फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं लेकिन अब ड्रग्स रखने के मामले में जापान की एक अदालत के द्वारा नेस वाडिया को 2 साल की सजा सुना दी गई है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

