सर रविंद्र जडेजाBreaking News Featured Article Sports 

सेमीफाइनल मैच में सर रविंद्र जडेजा ने अपने प्रदर्शन से जीता भारतीयों का दिल

9 जुलाई 2019 को खेला जाने वाला सेमीफाइनल बारिश की वजह से जब 10 जुलाई को खेला गया तो भारत के लिए सब कुछ उल्टा हो गया। 10 जुलाई को पहले न्यूजीलैंड अपने हिस्से की बची हुई 23 गेंदें खेलने उतरी। 1 दिन पहले बारिश के समय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 211 रन था। दूसरे दिन खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 239 रन बना डाले।  इस तरह भारत को 240 रन का लक्ष्मी विलास भारत के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए यह लक्ष्य बहुत ही आसान लग रहा था। मगर जिस तरह से भारतीय टीम के विकेट गिरे। उसके बाद भारत की ओर से सर रविंद्र जडेजा और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पारी ने एक बार जीत की उम्मीद जगाई मगर फिर भी भारत या मैच हार गया।

अपने प्रदर्शन के दम पर जड्डू ने जीत लिया करोड़ों लोगों का दिल

विश्व कप में श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेल रहे सर रविंद्र जडेजा ने इस मैच में अपने प्रदर्शन से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया। पहले रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उसके बाद दूसरे दिन जब न्यूजीलैंड बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने एक शानदार रनआउट और एक कैच पकड़ा। उसके बाद जब भारत के 92 रन पर 6 विकेट गिर गए थे। उस समय रविंद्र जडेजा और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आकर टीम को संभाला और एक बार जीत की उम्मीद जगाई। जडेजा ने 59 गेंदों पर 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। एक समय जडेजा की बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि मैच भारत की मुट्ठी में वापस आ जाएगा।

धोनी जडेजा के अलावा हुए सब फेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत का शीर्ष क्रम बुरी तरह से फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा विराट कोहली और लोकेश राहुल केवल 1 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। एक समय टीम की हालत ऐसी थी कि 25 रन पर टीम के 4 खिलाड़ी वापस पवेलियन जा चुके थे। मगर धोनी जडेजा के अलावा और पांड्या की पारी में टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Summary
 सेमीफाइनल मैच में सर रविंद्र जडेजा ने अपने प्रदर्शन से जीता भारतीयों का दिल
Article Name
सेमीफाइनल मैच में सर रविंद्र जडेजा ने अपने प्रदर्शन से जीता भारतीयों का दिल
Description
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद सर रविंद्र जडेजा ने शानदार 50 मारा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment