धोनीFeatured Article Sports 

आईपीएल के दौरान दिखा क्रिकेट के अलावा माही का बच्चों से प्यार

महेंद्र सिंह धोनी यानी कि माही को विश्व का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर और दुनिया का सबसे ज्यादा अनुभवी कप्तान और विकेटकीपर माना जाता है। क्रिकेट की जिंदगी के अलावा ध्वनि अक्सर अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती करते हुए देखे जाते हैं। जिनके छोटे-छोटे वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वीडियो धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी बनाकर सोशल मीडिया पर डालती हैं मगर आईपीएल के दौरान यह देखने को मिला कि धोनी को केवल जीवा से ही नहीं बल्कि सभी बच्चों से उतना ही लगाव है जितना कि अपने बेटी से।

यह सब कुछ शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के बाद देखने को मिला। जब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी शेन वॉटसन और इमरान ताहिर के बेटे मैदान पर रेस लगा रहे थे। महेन्द्र सिंह धोनी भी मस्ती के मूड में उनके पास पहुंच गया और वह भी उनके साथ रेस लगाने लगे। मगर वापसी के दौरान माही ने ताहिर के बेटे को गोद में उठा लिया और दौड़ते हुए फीनिशिंग लाइन तक पहुंच गए।

धोनी, इमरान ताहिर  और शेन वॉटसन के बच्चों के साथ मस्ती के मूड में दिखे और उन्होंने दोनों के साथ मैदान पर कुछ समय बिताया और ढेर सारी मस्ती की। शनिवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मुकाबले में चेन्नई ने किंग्स इलेवन पंजाब को हरा दिया। चेन्नई की यह पांच मैचों में चौथी जीत थी। इस मैच में धोनी ने भी शानदार 23 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने चार चौके और एक लंबा छक्का लगाया।

इसके साथ ही आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। अब आगे के लिए उसकी प्ले ऑफ में पहुंचने की दावेदारी और भी मजबूत हो गई है। पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Summary
आईपीएल के दौरान दिखा क्रिकेट के अलावा माही का बच्चों से प्यार
Article Name
आईपीएल के दौरान दिखा क्रिकेट के अलावा माही का बच्चों से प्यार
Description
आईपीएल के दौरान यह देखने को मिला कि धोनी को केवल जीवा से ही नहीं बल्कि सभी बच्चों से उतना ही लगाव है जितना कि अपने बेटी से।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment